Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Happy Marriage Anniversary Wishes: शादी की सालगिरह पर भेजें ये शुभकामना संदेश
शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। शादी की सालगिरह खुशी और जश्न मनाने का अवसर लाता है। विवाह के बाद सालगिरह का दिन दंपत्ति को एक बार फिर उस खूबसूरत पल की याद दिला देता है जब उन्होंने एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

केवल पति-पत्नी ही नहीं परिवार के सदस्यों और दोस्तों के लिए भी ये मिलने-जुलने का मौका होता है। आप चाहें तो इन खूबसूरत और शानदार मैसेज के जरिए आप अपनों को उनकी शादी की सालगिरह पर मुबारकबाद दे सकते हैं।

1.
ईश्वर करे ऐसे ही आती रहे आपकी वर्ष गांठ,
आपका रिश्ता प्यार का छुए नया आकाश,
आगामी जीवन भी रहे सुखमय,
घर में हो खुशियों का सदा वास,
महके जीवन का हर पल, जैसे हर दिन हो त्योहार।
सालगिरह की शुभकामनाएं।।

2.
फूल जैसे सबसे खूबसूरत लगते हैं बाग में,
वैसे ही आप दोनों जचते हैं साथ में,
शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं।।

3.
आपकी जोड़ी सलामत रहे;
जीवन में बेशुमार प्यार बहे;
हर दिन आप ख़ुशी से मनाये;
आपको शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।

4.
शादी की सालगिरह की ढेरों बधाई;
प्रेम ओर विश्वास की है ये कमाई;
भगवान करे आप दोनों सदा ख़ुश रहें;
आदर, सम्मान और प्रेम प्रतिष्ठा जीवन में बहे।
हैपी ऐनिवर्सरी...

5.
बहुत बहुत मुबारक है ये समां;
बड़ा नायाब लग रहा होगा जहां;
खुशियां बांटों एक दूसरे के संग;
रास आये आपको सालगिरह का हर रंग।

6.
आज आपकी शादी की सालगिराह के अवसर पर दिल से ये दुआ करते हैं कि आपका हर सपना पूरा हो और सारे ख्वाब सवरते रहें।
सालगिरह मुबारक।

7.
जिंदगी का हर पल संतुष्टि दे आपको,
दिन का हर लम्हा ख़ुशी दे आपको,
जहां गम की हवा छू के भी न गुजरे,
खुदा वो जिंदगी दे आपको।
शादी की सालगिरह मुबारक हो।

8.
आज के इस शुभ दिन पर आपके प्रारंभिक वैवाहिक जीवन की यात्रा;
आपसी प्यार, समर्पण और सुन्दर तालमेल से आपकी जीवन बगिया खुशियों से महक उठे;
"प्रभु राधा-कृष्ण की तरह हमेशा आपकी जोड़ी बनाये रखें।"
हैप्पी एनिवर्सरी!

9.
विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे,
आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे,
दुआ है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे,
शादी की सालगिरह की आपको ढेरों शुभकामनाएं।

10
आप दोनों का साथ कभी ना छूटे,
दुआ है रब से आप एक दूसरे से कभी ना रूठे,
यूं सात जन्मों तक यह रिश्ता निभाएं,
कि खुशियों का दामन कभी ना छूटे,
शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई।

11.
प्रेम का बंधन यूं ही बना रहे,
साथी का विश्वास बना रहे,
हर डगर हर सफर पर जीवन भर साथ रहो,
इसी कामना के साथ शादी की सालगिरह मुबारक हो।

12
शादी की सालगिरह बहुत-बहुत मुबारक हो...
ये जीवन ऐसे ही खुशनुमा और खुबसूरत बना रहे,
आपके रिश्तो में प्यार की गंगा यूं ही बहती रहे।
हैप्पी एनिवर्सरी



Click it and Unblock the Notifications
