Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी के बाद ऑफिस सहकर्मी से अट्रैक्शन होना, फीलिंग्स कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
कई बार ऑफिस में काम करते वहीं किसी से प्यार हो जाता है। प्यार होना कोई गलत बात लेकिन शादी के बाद ऑफिस का प्यार जी का जंजाल बन सकता है। ऑफिस में अक्सर लोग अपने सहकर्मी के प्रति आकर्षित हो जाते है। शादीशुदा होने के बाद भी किसी के लिए क्रश होना सामान्य है। कई बार दूसरे पुरुष और महिला की तरफ अट्रैक्शन होना चीटिंग माना जाता है उन्हें लगता है कि शादीशुदा होने के बाद किसी का ख्याल मन में आना गलता है।

ऐसा जरुरी नहीं है कि किसी के प्रति अट्रैक्शन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ही हो, लेकिन शादीशुदा होने के बाद एक्सट्रा मैरिटल क्रश और अट्रैक्शन का को सही तरीके से हैंडल करना जरुरी है नहीं तो यह आपके हंसते खेलते परिवार को खराब कर सकता है। चलिए जानते हैं ऑफिस में किसी के प्रति अट्रैक्शन की फीलिंग्स कंट्रोल करने के लिए क्या करें।

पार्टनर से करें बात
शादी के कुछ समय बाद रिश्ते में एक मोनोटनी से ही जाती है। इस मोनोटनी से बाहर निकलने की कोशिश करें। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात, बर्ताव नहीं पसंद है या फिर उनकी किसी आदत को बदलना चाहती है तो अपने पार्टनर से बात करें।

खुद को समझाएं
अगर आपका किसी के प्रति अट्रैक्शन है तो उस फीलिंग्स से भागे नहीं बल्कि उसे स्वीकार करें। आप अपने पति के साथ के रिश्ते को समझे कि कहीं कोई कमी तो नही है। आपके अपने पार्टनर से क्या उम्मीदें हैं, क्या परेशानी है, कहां दिक्कत है इस सब सवालों के जवाब दें। शादीशुदा होने के बाद भी दूसरे इंसान के लिए फिलिंग आना आप एक वेकअप कॉल की तरह लें सकती है। अगर आपका किसी पर क्रश है तो क्रश कुछ समय के लिए होता है, अपने क्रश से कम इंटरेक्शन रखें दूरी बनाकर रखें। इससे आप अपनी शादीशुदा लाइफ खराब होने से बचा सकते हैं।

सेट करें कपल गोल्स
शादी के कुछ समय बाद पार्टनर के साथ टाइम बिताने का समय नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से दूरी आ जाती है। आप अपने पार्टनर के साथ कॉफी प्लान करें। लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। वीकेंड में कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं। ये छोटी छोटी चीजें रिश्ते को मजबूत बनाती है। आप शाम को साथ में वॉक पर भी जा सकते है। डिनर के बाद एक साथ वॉक करना आपके रिश्ते में नई जान डाल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
