Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बेस्ट सास बनने के लिए बस अपनाएं ये टिप्स, हर कोई करेगा आपकी ही तारीफ़
हर किसी की ख्वाहिश होती है कि शादी के बाद नये परिवार के सभी सदस्य उसका गर्मजोशी से स्वागत करें और परिवार के साथ उनका तालमेल सही बैठे। अपने परिवार में नये सदस्य को शामिल करने के लिए आपको भी कई सारी पहल करनी पड़ती है। यदि आप भी खुद को एक बेहतरीन सास बनाना चाहती हैं और अपनी नववधू या दामाद के साथ अच्छे रिश्ते कायम रखना चाहते हैं तो आप इन बताए गए उपायों को अमल में ला सकते हैं।

बराबरी का करें व्यवहार
यदि आप अपने बेटे या बेटी के लिए कोई तोहफा या सामान लायें तो अपनी बहू के लिए भी तोहफा लेकर आएं। इससे उनको अच्छा महसूस होगा और वे खुद को नए परिवार में बराबर का सदस्य मानेंगी। ऐसी स्तिथियों में भेदभाव अनजाने में भी नहीं करना चाहिए क्योंकि अब वे भी आपकी संतान के समान है।

किसी एक का ना लें पक्ष
हर कपल के बीच में कुछ लड़ाई-झगड़े होते रहते है। जब तक आवश्यक ना हो तब तक अपने बेटे-बहू या बेटी-दामाद के झगड़ों में दखलंदाज़ी ना करें। अगर किसी स्थिति में दखल देना भी पड़े तो अपने बेटे का पक्ष ना लें, ऐसा करने से आपकी बहू अलग-थलग महसूस कर सकती है, इसलिए आपका संतुलित पक्ष लेना बहुत ज़रूरी है।

ना करें बहुत अधिक दखलंदाज़ी
किसी से उनके दिन या ऑफिस के बारे में पूछना उनको यह अहसास दिलाता है कि आपको उनकी परवाह है। सास होने के नाते आपको भी बहू के दिन के बारें में पूछना चाहिए। पर हर मिनट की छोटी छोटी जानकारी न मांगे। उनको ऐसा लग सकता है कि आप उनपर निगरानी रखना चाहते हैं।

गॉसिप से रहे दूर
अधिकतर सास अपनी बहू या दामाद के बारें में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच बातें करती हैं। उनके बारें में कोई बुराई करना या गॉसिप करना आप दोनों के रिश्ते को कमज़ोर बना सकता है। और यदि उन्हें इसकी भनक कहीं और से पता लगी तो रिश्ते में पड़ी दरार लम्बे समय तक रह सकती है।

उनसे जुड़ी ख़ास बातों और तारीखों का रखें ख्याल
अपनी बहू या दामाद से जुड़ी ज़रूरी बातों या महत्वपूर्ण तारीखों जैसे उनके जन्मदिन, ऑफिस की कोई ज़रूरी मीटिंग या उनके माता पिता की सालगिरह की तारीखों का ख्याल रखें और उन्हें विश करें। ऐसी छोटी-छोटी बातें आपके रिश्तों को बेहद ख़ूबसूरत बना सकती हैं और आपको एक केयरिंग सास।



Click it and Unblock the Notifications
