Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Relationship: रणवीर और दीपिका की तरह बनें अपने पार्टनर का सपोर्ट सिस्टम, ये खास तरीके आजमाएं
पति और पत्नी का रिश्ता तब और ज्यादा मजबूत हो जाता है जब दोनों एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं। जब लाइफ पार्टनर एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनते हैं तब लाइफ में आने वाली हर परेशानी को आराम से सामना करते हैं। पति और पत्नी जब साथ होते हैं तो कोई भी परेशानी, परेशानी नहीं लगती है। जिंदगी का सफर में आने वाले मुकाम दोनों साथ मिलकर तय करते हैं। अच्छा-बुरा वक्त दोनों साथ मिलकर देखते हैं। इसके लिए हसबैंड और वाइफ दोनों के बीच सपोर्ट सिस्टम काफी अहम होता है। ये दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है-

आप बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखकर भी समझ सकते हैं कि वे लोग कैसे एक दूसरे का सपोर्ट करते है। चाहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह या फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। इन सेलिब्रिटीज कपल्स का उदाहरण इसलिए यहां पर दे रहे हैं क्योंकि ये लोग हमेशा एक दूसरे का साथ देते हुए आप को नजर आएंगे। दोनों ही कपल्स ने हमेशा अपने पार्टनर का सपोर्ट किया है, दुनिया चाहे उनको कितना ही ट्रोल करे लेकिन वो हमेशा अपने पार्टनर का कसकर हाथ थामे और उनके लिए दुनिया को जवाब देने के खड़े रहे। आप भी अपनी पार्टनर के साथ कुछ इसी तरह से हमेशा साथ देने के लिए खड़े रहना चाहते हैं तो कुछ खास तरीके आपको आजमाने होंगे, जो हम आपको बता रहे हैं-

Relationship: रिलेशनशिप में इमोशन महत्वपूर्ण
जब दो लोग एक साथ होते हैं, तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण होती हैं भावनाएं। भावनाओं के बिना कोई भी रिलेशनशिप नहीं चल सकता है। भावनाएं ही हैं जो दो लोगों को साथ लाती हैं। लाइफ पार्टनर के लिए ये भी अहम है कि आपका पार्टनर जैसा भी है उसे वैसा स्वीकार करना, जोो सिर्फ इमोशन्स के जरीये ही संभव होता है। जब आप अपने पार्टनर को स्वाकार करते हैं तो उनके पैशन और ख्वाबों को भी स्वाकार करें, उसमें उनका पूरा साथ दें।

Relationship: असहमति में भी ना छोड़े साथ
पार्टनर का साथ निभाने का मतलब ये भी है कि अगर आप उनकी किसी भी बात या काम में सहमत नहीं भी हैं, तब भी उनका साथ दें, उनको सपोर्ट करें। अपने पार्टनर का साथ न छोड़ें। भले ही आप उनसे नाराज या गुस्सा रहें लेकिन उनकी परेशानी में उनका साथ देना कभी ना छोड़ें।

Relationship: कम्युनिकेशन रिलेशन की नींव है
पति और पत्नी के बीच कम्युनिकेशन उनके रिलेशन की नींव होता है। जब तक दोनों के बीच अच्छा कम्युनिकेशन नहीं है, दोनों एक दूसरे को नहीं समझ सकते हैं। दोनों के बीच अच्छा बातचीत होना बहुत जरूरी है नहीं तो रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। ये जरूरी नहीं है कि आपको अपने पार्टनर के साथ किसी मैटर पर ही बात करनी है, आप उनसे कुछ भी कैसे भी बात करें। लेकिन बात जरूर करें। दिन भर में कुछ वक्त अपने पार्टनर के लिए भी निकाले, बात करें, इसका असर आप दोनों के रिश्तों पर अच्छा पड़ेगा।

Relationship: एक दूसरे पर विश्वास बहुत अहम
पति और पत्नी का एक दूसरे पर विश्वास बहुत अहम है। जिससे रिश्ते की गाड़ी स्मूथ चलती है। अगर जिस दिन आपके मन में अपने पार्टनर को लेकर शक बैठ गया, उस दिन से आपके रिश्ते का पतन शुरू हो जाता है। इसलिए अपने लाइफ पार्टनर पर पूरी तरह से विश्वास करें। उनको ये विश्वास दिलाएं भी कि आप उनपर पूरा ट्रस्ट करते हैं। आप उनको अपने कामों के जरीये जताते रहिये कि आप उनपर पूरा विश्वास करते है, और ये ट्रस्ट नहीं टूटेगा।



Click it and Unblock the Notifications
