Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Marriage Tips : बेटी या बेटा शादी के लिए नहीं हैं राजी, तो ये तरीके अपनाकर विवाह के लिए करें तैयार
सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चो के जीवन में खुशी मिले। किसी तरह की कोई परेशानी उनके सामने ना आए। जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, चाहे वो आपका बेटा हो या बेटी बच्चों की शादी की तमन्ना हर माता-पिता के मन में होती है, कि अपने घर की राजुकमारी को दुल्हन बनते देखें, या फिर अपने लाड़ले को उसकी बारात पर घोड़ी चढ़ा देखें। लेकिन आज युवा शादी को अपनी प्रथमिकता नहीं बनाते हैं, उनके लिए उनका करियर महत्वपूर्ण हो जाता है। वो यहीं सोंचते हैं कि पहले अपने आपको कहीं अच्छे से स्टेबलिश कर लें, शादी तो कर ही लेगें। शादी की उम्र होने के बावजूद भी शादी करने से दूर भागते हैं, लेकिन पेरेंट्स टेंशन में आ जाते हैं कहीं उनका बच्चा शादी करे ही ना। अगर आपके घर में भी कुछ ऐला ही माहौल है, आपका बेटा या बेटी इसी तरह से शादी के लिए आनाकानी कर रहा है तो हम यहां पर कुछ ऐसे टिप्स दे रहें हैं, जिनको पेरेंट्स अपनाकर अपने बच्चों को शादी के लिए तैयार कर सकते हैं-

Marriage Tips : शादी से मना करने की वजह जानें
सबसे पहले ये जानने की कोशिश करनें की आपका बेटा या बेटी शादी करने के लिए क्यों मना कर रही है। उसके इस फैसले के पीछे वजह जाननें की कोशिश करें। हो सकता है, कि आप उसकी बात को जानें और उसे अपनी तरह से समझाते हुए शादी के लिए राजी कर लें। कई बार युवा अपने करियर ग्रोथ के बारें में सोंच कर शादी के मना करते हैं, तो इनको समझाएं की शादी करियर ग्रोथ में रूकावट नहीं होती है।

Marriage Tips : अपने बेटे या बेटी से उनकी पसंद के बारें में जानें
कई बार लड़का या लड़की शादी के लिए इसलिए भी मना कर रहे होते हैं, कि उनको किसी और से प्यार है। लेकिन आप अपने बेटा या बेटी से इस संबंध में खुलकर बात करें। अगर उनको कोई पसंद है तो उसके बारें में भी बात करें। उससे डीटेल्स लें। शादी के समय अपने बच्चे की पसंद को खासा ध्यान में रखें, क्योंकि जिंदगी उनको साथ मेंं बितानी है।

Marriage Tips : शादी का दबाव ना बनाएं
आप अपने बेटे या बेटी पर शादी का दबाव ना बनाएं। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। खास तौर से मेंटल हेल्थ पर। आप उनसे बात करें। अगर वो थोड़ा रूक कर शादी करना चाहते हैं तो अपनी मर्जी उसमें शामिल कर लें। इतना ही नहीं कई बार दबाव में आकर वो शादी तो कर लेते हैं, लेकिन फिर बाद उनकी लाइफ में परेशानियां आ सकती है। रिलेशनशिप अच्छे नहीं निभ पाती है। कई अन्य तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं, जिसके बारें में एक पेरेंट्स होने के नाते आपको समझनी जरूरी है।
Image courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications