Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: नाराज़ और गुस्से से भरी पत्नी को कैसे टैकल करें? इन ट्रिक्स की मदद लें
शादी के बाद पतियों के पास एक बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है और वो हैं पत्नी को संभालना, उसकी नाराजगी, उसके गुस्से को हैंडल करना। ये काम हर पति को काफी मुश्किल भरा लगता है। शादी के बाद पति को अपनी पत्नी को लेकर कदम काफी फूंक फूंक कर रखने पड़ जाते हैं कि वो कब और किस बात पर नाराज या गुस्सा हो सकती है। इसमें पत्नी की भी गलती नहीं होती है क्योंकि उसके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी होती है। अपने घर के साथ ऑफिस का काम, बच्चों को संभालना, सास-ससुर की देखभाल करना उसके ही जिम्मे होता है। ऐसे में बीवी के नेचर में भी बदलाव आ जाते हैं। वो थोड़ी चिढ़चिढ़ी भी हो जाती है। ऐसे में उसको कूल रखना एक अच्छे पति की जिम्मेदारी होती है। यहां पर हम आपको कुछ टिप्स दें रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी नाराज और गुस्से से भरी पत्नी को टैकल कर सकते हैं-

Relationship Tips: सबसे पहले उसकी नाराजगी की वजह जानें-
आपको पत्नी की नाराजगी की वजह जाननी होगी कि वो किस रीजन के कारण गुस्सा या नाराज हो रही है। ये काफी नॉर्मल बात है कि कोई भी बिना कारण गुस्सा या नाराज नहीं होता है। इसलिए कारण को जानकार उससे सही करने की कोशिश करें।

Relationship Tips: अपने आप को कंट्रोल करके उसकी बात को सुनें
खुद को कंट्रोल में रखकर अपनी पत्नी की बात को सुनें। अगर किसी बात पर गुस्सा कर रही है तो उसके इस बिहेवियर पर उल्टा नाराज होना ना शुरू जाएं बल्कि संयम से काम लेते हुए उसकी बात सुनें जिस वजह से वो गुस्सा या नाराज है। इससे आपको अपनी पत्नी का गुस्सा कम करने में आसानी होगी।

Relationship Tips: आपकी गलती है तो उसे एक्सेप्ट करें
अगर गलती आपकी है तो उसको स्वीकार करना कोई बुरी बात नहीं है। ये एक अच्छे रिश्ते की निशानी है कि पति या पत्नी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं। गलती स्वीकार करने से आपकी पत्नी का आधा गुस्सा तो उसी वक्त ही खत्म हो जाएगा, बाकी तो आप उसे मना ही लेंगे।

Relationship Tips: घर के कामों में उसका साथ दें
अगर घर में आपकी पत्नी ही सारे काम करती है तो उसको तो गुस्सा आएगा ही। तो ऐसे में आप उसका घर के कामों में हाथ बंटा ही सकते हैं। इससे आप दोनों की मोहब्बत में भी इजाफा होगा, साथ ही जिन सारी वजहों से आपकी पत्नी गुस्सा करती है वो भी कम हो जाएगी।

Relationship Tips: पत्नी की बातों की अनदेखी ना करें
कई बार ऐसा होता है कि पत्नी ने आपसे कोई काम कहा होता है,लेकिन आप उसकी बातों को अनदेखा कर देते हैं, जो पत्नी की नाराजगी की वजह बनता है। इसलिए पत्नी की बातों को अनदेखा ना करते हुए उनकी बातों को सुने और वक्त पर पूरा कर दें।

Relationship Tips: गुस्सा कम करने में बच्चों का ले साथ
अगर आपकी पत्नी का गुस्सा आसमान छू रहा है, जो आप भी नीचे नहीं ला पार रहे तो ऐसे में अपने बच्चों की मदद लें। अगर आप के आसपास बच्चे रहेंगे तो वो आप पर गुस्सा नहीं दिखा पाएंगी, कुछ देर के बाद जब वो थोड़ा शान्त हो जाएं तो पत्नी से जाकर आराम से बात करें उसे मना लें।

Relationship Tips: पत्नी को गिफ्ट दें
कभी-कभी गिफ्ट देना काफी अहम जो जाता है। गिफ्ट देने से पत्नी को इस बात का अहसास रहता है कि आप उन्हें अभी भी उतनी ही अहमियत देते हैं जिनती पहले देते थे। इससे भी उनका गुस्सा शांत रह सकता है।

Relationship Tips: पत्नी को डॉमिनेट ना करें
अगर आप भी अपनी पत्नी को डॉमिनेट करने की कोशिश करते हैं तो ये आपके लिए ही नुकसान वाली बात है। इस वजह से पत्नी का नेचर गुस्सैल हो जाता है। अगर आप अपनी पत्नी को दूसरे के सामने भी डॉमिनेट करते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
