Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Relationship Tips: निगेटिव थिंकिंग वाले पार्टनर को ऐसे करें डील, शादीशुदा जिंदगी बनी रहेगी खुशहाल

आप अपने आप को कितना ही पॉजिटिव इंसान मान लें, लेकिन अगर आपका लाइफ पार्टनर सुलझा हुआ और सकारात्मक सोंच वाला नहीं हैं तो उसके विचार आप पर हावी होने लग जाते हैं। अगर आप की जोड़ी आपके घर वालों की पसंद, रिश्तेदार की वजह से बनी हैं तो आप इसमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको ही अपने आप को मजबूत करके ही रिश्ते की डोर को बांधे रख सकते हैं। अगर आपका पार्टनर निगेटिव विचारों वाला है और आपने अपने रिश्ते को बचाने के लिए कुछ नहीं किया तो रिश्ता आपका निगेटिव थिंकिंग के दलदल में फंसता जाएगा और एक दिन पूरा डूब जाएगा। इसलिए आपको ही समझदारी से काम लेते हुए अपने शादीशुदा जिंदगी को पटरी पर बनाए रखने के लिए काम करते रहना होगा। क्योंकि अगर कोई निगेटिव शख्स है तो ये काफी मुश्किल है कि वो अपनी सोंच को पॉजिटिव कर पाए। अगर आपका पार्टनर भी कुछ ऐसा है तो यहां पर हम आपको कुछ खास टिप्स दे रहे हैं, जिसकी मदद से आप उसकी नकारत्मक छाया से दूरी बनाकर रह सकते हैं, साथ ही अपने रिश्ते को भी मजबूत करते जाएंगे-

Relationship Tips: अपने पार्टनर की लाइफ को पॉजिटिव बनाने की कोशिश करते रहे
ठीक है आपका पार्टनर निगेटिव सोंच वाला इंसान है लेकिन आप उसको पॉजिटिव बनाने में मदद कर सकती है, माना कि ये काफी टफ काम है लेकिन आपकी मेहनत का नतीजा आपको जरूर मिलेगा और आपका लाइफ पार्टनर जरूर नकारात्मकता वाली सोंच से बाहर आ सकेगा। निगेटिविटी में बहुत ताकत होती है लेकिन जब तक आप पॉजिटिव नहीं रहेंगे तब तक सकरात्मकता का सूरज नहीं निकल सकेगा। ये कहने में आसान है लेकिन इसमें मुश्किल भी बहुत है। आप हिम्मत नहीं हारेंगे तो धीमे-धीमे चीज़ें सही होती जाएंगी।

Relationship Tips: अपनी पॉजिटिविटी को हर हाल में बनाकर रखें
ये आपके लिए काफी जरूरी है कि आप अपने आप को सकारात्मक बनाकर रखें। अगर आप ने खुद को लूज कर दिया तो आपके रिश्ते को कोई नहीं बचा सकता, वो निगेटिव विचारों में दबता चला जाएगा। अपने पार्टनर की दुख भरी बातों को आप दिल पर ना लें, अगर आप ने ऐसा करना शुरू कर दिया तो ये आपके लिए नुकसान वाली है। इसके लिए आप पॉजिटिव सोंच वालों लोगों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। उनके साथ रिश्ता बानकर जरूर रखें। जब कभी आप अपने आप को कमजोर महसूस करें, ऐसे लोग जरूर बात करें, वो आपकी हिम्मत बांधे रखने में मदद करेंगे।

Relationship Tips: लाइफ पार्टनर की बातों को दिल पर ना लें
अगर आपने अपने पार्टनर की बातों को दिल पर लेना शुरू कर दिया तो आप बी उसकी तरह निगेटिव विचारों वाले हो जाएंगे। ये बात तो आप जानते ही हैं कि उसके विचार नकरात्मक हैं, लेकिन उसकी वजह से आप निगेटिव सोंच वाले नहीं बन सकते। इसलिए उसकी कही बातों को एक कान से सुने और दूसरे से निकालने में ही भलाई है। अपने आप को प्रभावित न करते हुए अपने रिश्ते को मजबूत करते रहें।

Relationship Tips: कोई भी फैसला बिना-सोंचे समझे ना करें
जब आपको पता है कि आपके पार्टनर की सोंच कैसी है तो आप उसी हिसाब से अपने फैसले लेने शुरू कर दें, जिसमें आपकी पॉजिटिव थिंकिंग भी शामिल हो। देखिए आपके पार्टनर की आपनी सोंच और धारणाएं है, इसलिए हमेशा उस पर जोर देने की कोशिश ना करें। हो सकता है कि अगर आप ऐसा कुछ कर रहे हों जो उसे पसंद ना हो तो ये भी परेशानी का सबब साबित हो सकता है। ये भी हो सकता है कि उसे कुछ मेंटल इश्यू हो जाए। इसलिए आप समझदारी का साथ लेते हुए और बिना सोंचे समझे कोई भी फैसला ना लें। ये आप दोनों के हित में है। ऐसे लोगों के लिए सम्मान और सुरक्षा महत्वपूर्ण होती है, उनको ये दोनों ही चीजे देते हुओ उनको पॉजिटिव विचारों वाला बनाने की कोशिश करते रहें।



Click it and Unblock the Notifications