Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या आपकी पत्नी का भी चढ़ा रहता है पारा? इन तरीकों से करें उन्हें डील
पुरुष उस स्थिति को बहुत अच्छी तरीके से समझ सकते हैं जब उनकी पत्नी उन पर गुस्सा हो जाती है। जब चीजें गलत चल रही हों तब उन्हें संभालना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। यदि वो आपकी किसी गलती पर गुस्सा हैं तो आपके कई बार माफ़ी मांगने का भी कोई असर उनपर नहीं होगा। ग़लतफहमी या फिर आपकी कोई भूल, वजह चाहे जो भी हो लेकिन आपको अपनी पत्नी के गुस्से को सकारात्मक और परिपक्व तरीके से हैंडल करना आना चाहिए। आज हम कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो आपको अपनी पत्नी के गुस्से को हैंडल करने में मदद करेंगे। उम्मीद है इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

आप अपना आपा न खोएं
आपकी पत्नी चाहे जितना भी भड़क जाए, मगर आप अपना टेम्पर बिल्कुल न खोएं। इस बात को हमेशा याद रखें कि लडाई में एक व्यक्ति को शांत रहने की जरुरत है ताकि चीजों को संभाला जा सके। अगर आप दोनों ही गुस्से में आ जाएंगे तो आपकी सुलह कभी नहीं हो पायेगी। आप जेहन में ये बात रखें कि ये वक्त भी टल जाएगा।

उनके गुस्से की वजह जानें
क्या आपकी पत्नी दिन भर काम करके थक चुकी है? क्या इस वजह से उनके व्यवहार में चिड़चिड़ापन है? ऐसे में आपको उनकी स्थिति समझने की जरुरत है। अगर दिनभर घर और ऑफिस के काम की भड़ास निकाल कर उन्हें अच्छा फील होता है तो आप उनका सपोर्ट करें। न कि उनके साथ बहस करने में लग जाएं।

किस बात के लिए हैं वो गुस्सा?
क्या आपकी पत्नी छोटी छोटी बातों पर आपसे झगड़ा कर रही हैं? तो इस बात की संभावना है कि वो इस लड़ाई को किसी बड़े मुद्दे की तरफ ले जाना चाह रही हैं। कोई ऐसी बात है जिसपर वो अपने मन की भड़ास निकालना चाहती हैं। आप कोशिश करके लडाई की असली जड़ तक पहुंचने की कोशिश करें वरना आपकी पत्नी का गुस्सा शांत होने वाला नहीं है।

बातचीत करना है जरूरी
आप इस बात को गांठ बांध लीजिये कि रिलेशनशिप में सबसे अहम फैक्टर कम्युनिकेशन ही है। जब तक आप अपनी पत्नी से बैठकर बात नहीं करेंगे तब तक ये मुद्दा सुलझ नहीं सकता है। अगर आपकी पत्नी नाराज है तो उन्हें अपने मन की बात कह लेने दीजिये। मगर उस वक्त आप अपनी बात दबा कर न रखें। उन्हें शांत होने दें और फिर आप अपना पक्ष बताएं।

उन्हें स्पेशल फील कराएं
आप अपनी पत्नी को खुश रखने का प्रयास करें। उनके लिए गिफ्ट्स लाएं। उनके साथ जिम्मेदारियों में हाथ बटाएं। उन्हें अटेंशन दें और प्यार करें। आप जब उन्हें स्पेशल फील कराएंगे तो वो अपने गुस्से को भूल कर आपके किए प्रयास पर फोकस करेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
