Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Relationship Tips: मर्जी के बिना हुई है शादी तो इस तरह करें रिश्तों को हैंडल, विवाह नहीं लगेगा बोझ
भारत में ऐसा अक्सर होता है कि लड़की या लड़के की शादी शादी उसकी मर्जी के बिना घरवाले करवा देते हैं। ये ज्यादातर अरेंज मैरिज में होता है। जहां पर लड़के या लड़की की मर्जी कम परिवार की हां ज्यादा अहम होती है। शादी के बाद ऐसे रिश्तें में दोनों को ऐडजस्ट करना पड़ता है, क्योंकि इसमें दोनों में से किसी एक की या दोनों की ही मर्जी शामिल नहीं होती है। लेकिन शादी के बाद दोनों को ही अपने रिश्ते में संभल कर चलना पड़ता है। ऐसा खासतौर से लड़की के साथ होता है, क्योंकि सबसे ज्यादा एडजस्टमेंट उसको ही करना पड़ता है। उसे अपने ससुराल में अपने पति के साथ ही उसके परिवार को अपना परिवार बनाना पड़ता है। रिश्ते निभाने पड़ते हैं। लेकिन आप की भी शादी कुछ इसी तरह से हुई है तो हम यहां आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनकी मदद से आपको अपने ससुराल में एडजस्ट करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आपको अपने पति के साथ रिश्ता निभाने में भी हेल्प मिलेगी, भले ही वो आपकी पसंद नहीं है, लेकिन आपको रिश्ता बोझ नहीं लगेगा, बताई गई बातों को फॉलो करके आप अपने पति के साथ ही पूरे परिवार को ही दिवाना बना लेंगी-

Relationship Tips: अपनी शादी को बोझ समझना छोड़ दें-
ये बात आपको अच्छे से मालूम है कि भारत में लड़कियों की शादी लड़के की सूरत देखकर नहीं उसका परिवार, नौकरी देखकर की जाती है। तो आपको इस बात को स्वीकार करना होगा। शादी के बाद अपने पति के साथ सिर्फ एडजस्ट होने की बात को मन में मत लाएं, इससे आपकी आने वाली लाइफ पर बुरा असर होगा। साथ ही आपका पति हमेशा यही सोचता रह जाएगा कि वो आपकी पसंद नहीं है। इसलिए अपने पति की अच्छी आदतों को नोट करना शुरू कर दें। उनकी कमियों को हटाकर उनकी अच्छाई पर फोकस करना शुरू करें।

Relationship Tips: ससुराल को अपना घर समझें
जब तक आप ससुराल को ससुराल समझेंगी तब तक आप वहां के लोगों को स्वीकार नहीं कर पाएंगी। जिस तरह आपके पेरेंट्स के घर पर सभी का नेचर एक जैसा नहीं है, वैसे ही ससुराल वालों के नेचर को समझें और उनको अपने परिवार की तरह की ट्रीट करें। जैसे आप अपने माता-पिता को इज्जत देती हैं, वैसे ही अपने सास-ससुर को सम्मान देना शुरू करें।

Relationship Tips: अपने पति से बातें शेयर करना शुरू करें
जब तक आप अपने पति के साथ बात नहीं करेंगी, तब तक आपके रिश्ते की गाड़ी कैसे आगे बढ़ेगी। इसलिए पति के साथ बात करना शुरू करें, उनकी बातों को जानना शुरू कर दें। उसके साथ घुलने मिलने लग जाएं, उसको ये ना दिखाएं कि आप इस शादी से नाखुश थीं। इससे आपके पति को भी लगेगा कि आप उसके लिए बेस्ट हैं। इसके बाद वो आपकी खुशी के लिए हर काम करेगा, जिससे आपके चेहरे पर हंसी आएं।

Relationship Tips: पति और ससुराल की बातें अपने मायके में ना करें
अगर आप अपने पति की और अपने ससुराल की बुराई अपने मायके करती हैं, तो इससे आपके पेरेंट्स और आपके ससुराल के बीच लड़ाइयां होने शुरू हो सकती हैं। आपका पति भी परेशान रहेगा। अगर आप ने अपनी सास की बुराई अपनी मां से की है तो आपकी मां भी आपको उल्टी चाल जरूर बताएगी, इससे घर में कलह मचेगा। आपको ससुराल में अपनी अच्छी छवि बनाकर रखना है ना कि वैंम्प बनना है। क्योंकि आपको अब अपने पति के साथ ही जिंदगी बितानी है, इसलिए अपनी तरफ से सबकुछ सही करने की कोशिश करें।
Image courtesy-pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications