Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Relationship Tips: कोई भी शादी परफेक्ट नहीं होती, उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है, जानें अहम सजेशन

ये कहना कि लव मैरिज परफेक्ट होती है, गलत है। कई सारे कपल्स लव मैरिज के बाद भी डिवॉर्स फाइल करते हैं, उनके बीच कहने और सुनने के लिए कुछ नहीं बचता है। जबकि दोनों ने ही शादी अपनी मर्जी से और परिवार को काफी मनाने के बाद की हुई होती है। लेकिन अंत उनका बुरा होता है। अगर कहा जाए कि अरैंज मैरिज सही है कतो ये भी कहना नामुनासिब है। क्योंकि अरैज मैरिज में भी डिवार्स रेट बहुत ज्यादा है। तो अब ये कैसे कहा जाए कि लव और अरेंज में परफेक्ट कौन सी होती है। देखिए कुछ भी परफेक्ट नहीं होता है। उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है। आप गोल्ड की ही उदाहरण लें लें, उसे तप कर हल्के हाथों से पीट कर ही खूबसूरत गहने बनाए जाते हैं। इसी तरह से रिश्तें भी होते हैं, उनको खूबसूरत बनाया जाता है। आप उन रिश्तों को किस तरह से संजो कर रखते हैं ये आप पर निर्भर करता है। आप अपने रिश्ते को प्यार से, सम्मान, इज्जत देकर आगे बढ़ेंगे तो रिश्ते में मजबूती आती जाएगी, चाहे वो लव मैरिज में हो या अरैज मैरिज में।

Relationship Tips: कोई भी शादी परफेक्ट नहीं होती!
दुनिया ऐसा कोई इंसान नहीं है जो बिल्कुल परफेक्ट हो। तो इसी तरह से आपका लाइफ पार्टनर और आप कैसे परफेक्ट हो सकते है। सभी में कुछ ना कुछ अच्छाईयां होती हैं, साथ में कुछ बुराइयां भी होती हैं। अगर आप ने अपने पार्टनर की अच्छाईयों को देखा है उसे स्वीकार किया है तो उसकी बुराइयां भी आपको एक्सेप्ट करनी होगीं। अग शादी लव मैरिज से हुई है तो आप एक दूसरे के बारें में और अधिक अच्छे से जानते हैं समझते हैं, लेकिन शादी के बाद फिर क्यों बिखराव आने लग जाता है? वहीं अरैंज मैरिज कपल्स में भी लड़ाईयां होती हैं, लेकिन हर रिश्ते में लड़ाई तो होती ही है, कोई ये कहे कि हम दोनों में तो लड़ाई होती ही नहीं हो तो ये कहा जा सकता है उसमें कुछ ना कुछ परेशानी जरूर है। लड़ाई-झगड़ो से भी प्यार बढ़ता है, लड़ाई तभी होती है, जहां बातें होती हैं, जहां बात नहीं होगी तो वहां लड़ाई भी नहीं होगी,

Relationship Tips: आप अपनी शादी को परफेक्ट बना सकते हैं
अपनी शादी को बेहतर तरीके से निखारने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना काफी जरूरी है, क्योंकि हर रिश्ता अपने आप में अहम होता है, सभी कपल्स के बीच में ये बात अहम होती है। रिश्ते की अहमियत को समझते हुए ये देखना जरूरी है कि जैसा आप चाहते हैं, जरूरी नहीं है कि आपका लाइफ पार्टनर भी चाहता हो। यहां बताए गये सजेशन पर अगर आप चलते हैं तो ये काफी हद तक आपके रिश्ते को मजबूत करने का काम करेगा-

Relationship Tips: एक-दूसरे के साथ बातें शेयर करना-
ये सबसे अहम है एक दूसरे का साथ बातें करना। जब तक बातें नहीं होंगी आप एक दूसरे को समझ नहीं सकते है और समझने के लिए कम्युनिकेशन काफी अहम है। इसलिए कपल्स एक दूसरे के साथ बातें करें। जितना वक्त भी मिले अपनी भावनाएं, तकलीफ, अपनी एक दूसरे के साथ चाहतें, सब कुछ शेयर करें। इससे रिश्ते को मजबूती मिलती है।

Relationship Tips: समझौता करना सीखे
ये जरूरी नहीं है जो आपका विचार है वो आपके पार्टनर का भी विचार हो। इसलिए अगर आप एक दूसरे की बात से सहमत नहीं होते हैं तो समझौता करना जरूरी है। इसके बाद एक बीच का रास्ता आप लोगों को देखना होगा, जहां पर दोनों ही राजी हों।
अच्छा वक्त एक साथ बिताना
कपल्स एक दूसरे के लिए वक्त निकाले, ये एक शादीशुदा रिश्ते के लिए काफी जरूरी है। अगर आप दोनों के पास वक्त नहीं, दोनों ही वर्किंग कपल हैं तो पूरे दिन में कोई ऐसा समय निकाले जहां आप दोनों फ्री हो। अपने रिश्ते को प्रायोरिटी दें। इससे आप दोनों को ही अच्छा फील होगा।

Relationship Tips: सपोर्ट करना
वक्त कैसा भी हो, अच्छा हो या बुरा एक दूसरे का सपोर्ट काफी जरूरी है। सही रिश्ते की खूबसूरती है। एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहना। आप एक दूसरे को हमेशा ये दिखाने की कोशिश करें कि आप हमेशा उनके लिए स्टैंड लेने के लिए उनके साथ हैं, वक्त कैसा भी हो, आप हमेशा उनके साथ हैं।
इंटिमेसी भी अहम
कपल्स के बीच फिजिकल और मेंटल दोनों ही तरह की इंटिमेसी जरूरी है, ये दोनों ही एक स्वस्थ और मजबूर रिश्ते की बुनियाद होते हैं। प्यार दिखाना और प्यार करना कपल्स के बीच अहम है।रोमांस करना, एक दूसरे को किस करना भी ये दिखाता है आपके लिए वो कितने अहम हैं।



Click it and Unblock the Notifications