Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शादी करने की कर रहे प्लानिंग? तो इन तरीकों को अपनाकर फाइनेंशियली खुद को करें तैयार
कहते है शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन भारत जैसे देश में शादियां सिर्फ स्वर्ग से नहीं बल्कि कई दूसरी चीजों को देखकर तय होती है। इसमें सबसे अहम है कि लड़का कितना कमाता है। उसका बैकअप क्या है, और भी कई बातें हैं जो शादी से पहले तय होती हैं। लेकिन सबसे अहम बात ये है कि शादी के बाद आप आर्थिक रूप से कितना मजबूत हो पाएंगे। क्योंकि शादी के बाद जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है, चाहे वो लड़का हो या लड़की। दोनों की ही जिंदगी नई तरह से शुरू होती है। एक अच्छी शादी में आज 10 लाख 25 लाख रूपये आराम से खर्च हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपने अपनी शादी के लिए प्लानिंग नहीं बनाकर रखी है तो आपको समस्या हो सकती है। लड़का और लड़की दोनों के ही माता-पिता अपनी जमापूंजी बच्चों की शादी में लगाने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं, लेकिन शादी की लागत फिर भी पूरी नहीं हो सकती है,ऐसे में क्या प्लानिंग बनाई जाए जिससे शादी के खर्चे सब कुछ आसानी से पूरे हो सके। तो आइये जानते हैं कुछ टिप्स, जिनकी मदद से आप अपनी बचत से शादी के खर्चों को पूरा कर सकते हैं, साथ ही नई जिम्मेदारी को उठाने के लिए सक्षम हो सकते हैं-

अपने होने वाले पार्टनर से पैसे के संबंध में खुलकर बात करो
आप और आपके होने वाले जीवन साथी इस बात पर चर्चा करें कि आप शादी के खर्चों को किस तरह से विभाजित करेंगे, ऐसा करने से दोनों के ऊपर अधिक बोझ नहीं आएगा।

अपनी सैलरी से बचत करना शुरू कर दें
शादी की प्लानिंग करने से पहले अपनी सैलरी से बचत करना शुरू कर दें, जिसमें एक हिस्सा अपनी शादी के खर्चों को लेकर रखें। आप एक योजना तैयार कर सकते हैं और अपने लक्ष्य के लिए बचत कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते है। या फिर कम अस्थिर फंडों को देख सकते हैं।

व्यवस्थित निवेश योजना शुरू करें
आप एक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) शुरू कर सकता है। आप अपने वेतन से एक निश्चित अमाउंट काटने के लिए सेट कर लें। जिससे हर महीने एक तारीख को पैसा आपके अकाउंट से डिडेक्ट हो जाएगा, जिससे आपको एक मुश्त पैसा मिलने का सुकून मिलेगा।

क्रेडिट कार्ड के भरोसे मत रहें
अपने वित्तीय आदतों में बदलाव करें। बड़ा झटका लगने से पहले ही पैसे के मामलों के प्लानिंग बनाते हुए चले। क्रेडिट कार्ड के भरोसे मत रहें।

ज्वाइंट अकाउंट खुलवाएं
आप अपने होने वाले जीवन साथ के साथ एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं, जिसमें आप दोनों भागीदार होगे। इसमे आप उन पैसों को जमा कर सकते हैं, जो आप शादी के बाद होने खर्च करेंगे।

फाइनेंशियल लक्ष्य तय करें
एक साथ परिवार शुरू करने, कई तरह की फाइनेंशियल लक्ष्य होते हैं जिनको पूरा करना होता है, जिसमें सेवानिवृत्ति के लिए फंड, बच्चों के लिए शिक्षा फंड हो सकता है। अगर आपको कार लेनी है तो उसके लिए भी आपको अलग से पैसों की प्लानिंग करनी होगी। अगर लोन पर ले रहे हैं तो हर महीने जाने वाली किश्तों के बारें में प्लान करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
