Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शादी के बाद भी एक्स की याद कर रही है आपको परेशान तो तलाक की नौबत आने से पहले कर लें ये काम
कई बार एक खुशहाल शादी में रहने के बावजूद किसी छोटी सी बात में आपको आपके एक्स की याद आ जाती है। इस तरह की स्थिति का सामना कई लोगों को करना पड़ता है। लेकिन ऐसा होने पर अपने एक्स को कॉल या मैसेज करने की गलती हमें बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं जब आपको एक्स की याद आए तब आपको क्या करना चाहिए।

उन वजहों को याद करें जिसकी वजह से हुआ था ब्रेकअप
यदि किसी वजह से आपको आपके ऐक्स की याद आने लगी है तो उन बातों को याद करें जिनके कारण आप दोनों का ब्रेकअप हुआ था। उन मतभेदों को याद करके आपको उनको याद ना करने की कई वजहें भी मिल जायेंगी।

किसी हॉबी में लगाएं अपना समय
ऐसा हो सकता है कि आपको अपने एक्स की याद खाली वक़्त में आए। इससे बचने के लिए अपने खाली समय का उपयोग अपनी किसी हॉबी में करें। पेंटिंग, कुकिंग, सिंगिंग, बुक रीडिंग करके आप अपना ध्यान अपने पुराने रिलेशनशिप से आसानी से हटा सकते हैं।

लोगों से करें मेलजोल
यदि आपको भी हाल फिलहाल में अपने ऐक्स की यादें परेशान कर रही हैं, तो बेहतर होगा कि अतीत को भुलाकर अपने वर्तमान जीवन के लोगों के साथ मेलजोल को बढ़ाएं। अपने दोस्तों से मिलें, पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाएं या परिवार के साथ डिनर का प्लान करें। ऐसा करने से आप वर्तमान में अपनी शादीशुदा जिंदगी की खुशियों में रम जाएंगे और अपने अतीत को भुला पाएंगे।

खुद पर दें अधिक ध्यान
एक्स की याद आना आपको परेशान और दुखी कर सकता है। ऐसे में अपना ध्यान भटकाने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए खुद पर ध्यान और समय देना शुरू करें। शॉपिंग पर जाएं, खुद के लिए कुछ अच्छा खाने को बनाएं या बाहर जाकर लंच करें, या फिर अपनी पसंदीदा मूवी लगाकर देखें। ऐसा करने से आप काफ़ी अच्छा महसूस करेंगे और गैरज़रुरी बातों से आपका ध्यान भी हटेगा।

लिख कर ज़ाहिर करें अपनी भावनाएं
काग़ज़ पर हम अपनी भावनाएं बिना किसी झिझक के लिख सकते हैं। अचानक से किसी दिन यदि आपको अपने एक्स की याद आ जाए तो अपनी भावनाओं को लिख देने से दिल से एक भारी बोझ उतर जाएगा। यह तरीका उन लोगों के लिए अधिक कारगर होता है जिन्हें अपनी भावनाएं किसी के साथ बांटने में असहजता महसूस होती है। अपने एक्स के बारें में याद आई भावनाओं के बारें में लिखते हुए उनके नाम को ज़ाहिर न करें और लिखने के बाद उसे कही सुरक्षित जगह पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
