Latest Updates
-
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Relationship Tips: शादी में नहीं है प्यार? तो इन तरीकों से करें पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत


Relationship Tips: इन तरीकों से करें लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत
1.विवाहित लोगों के लिए ये महसूस करना नॉर्मल नहीं है कि वो किसी का तवज्जो पाने के लिए त्याग करते रहें। इसके लिए आपको भावनात्मक स्थिरता बनाए रखनी होगी।
2.अगर आप अपनी शादी को मजबूती के साथ बांध रखना चाहते हैं तो आपको मानसुक रूप से मजबूत होना होगा। क्योंकि हो सकता है कि आपका पार्टनर आप के साथ सही से बर्ताव ना करें, लेकिन कुछ वक्त के बाद उसमें परिवर्तन आ जाए और वो भी इस शादी को स्वीकार कर ले।

Relationship Tips: इन तरीकों से करें लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत
3.ये काफी मुश्किल वक्त होता है कि जीवनसाथी आपसे प्यार नहीं करता है, इससे निराशा और नाराजगी बढ़ सकती है। लेकिन अगर आप अपनी शादी को खत्म करना चुनते हैं तो भी परिस्थितियां आप का साथ नहीं देंगी, आपको स्थिति में सुधार की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, इसलिए खुद को एक बार मौका दें कर देखें।

Relationship Tips: आप अपनी शादी को मजबूत करने के लिए क्या क्या कर सकती हैं-
बातचीत करना शुरू करें
कम्युनिकेशन ही है जो आपकी शादी को सफल बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम हथियार के तौर पर काम करेगा। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ धीरे-धीरे बात करना शुरू करें। अपने बारें में बताना शुरू करें, उसके बारें में जानना स्टार्ट करें।

Relationship Tips: पार्टनर को ही अपने प्रेमी की तरह ट्रीट करना शुरू करें
अब आपकी शादी तो हो ही गई है तो आप खुद को समझाते हुए अपने पार्टनर को ही अपने प्रेमी की तरह ट्रीट करना शुरू करें। आप उनको भी इसको लेकर समझा सकती हैं कि शादी तो हो चुकी है, और शादी को निभाना भी है, इसलिए नये सिरे से शुरूआत करें। एक लवर की तरह आप दोनों बिहेव करना शुरू कर दें। इससे आप दोनों की ही इस रिश्ते में मजबूती से बंधने का वक्त मिलेगा।

Relationship Tips: एक दूसरे को प्रायॉरिटी देना शुरू कर दें
माना कि आप दोनों की शादी मर्जी के खिलाफ हुई है लेकिन दोनों को ही रिश्ता अब जीवन भर साथ में ही निभाना है तो अपने अनहेल्दी पैटर्न को तोड़ कर आप एक दूसरे को प्रायॉरिटी देना शुरू कर दें। इसमें सिर्फ आपको अपने पार्टनर के लिए वक्त निकालने और उनकी नीड्स को देखने, पूरा करने की जरूरत है।

Relationship Tips: पसंद नापसंद का ध्यान रखें
आप उनके लिए उनकी फेवरेट डिश बनाने की कोशिश करें। इसके साथ आप उनको उनकी पसंद के गिफ्ट दें, जिससे उनको आपकी तरफ अट्रैक्शन फील हो। ये दूसरी तरफ से भी हो सकता है। जब वो घर वापस आएं तो आप बस पूछ रहे हैं, "तुम्हारा दिन कैसा रहा?" इनसे बहुत फर्क पड़ता है। उनके लिए प्यार भरा नोट छोड़ें, या फिर छुट्टी के दिन कुछ सरप्राइज करें उनको, ये सारी बाते काफी मैटर करती हैं।

Relationship Tips: फिजिकल इंटीमेसी का खयाल
कपल्स के बीच अंतरंगता भी काफी जरूरी है, क्योंकि आपकी शादी हो गई है, और मर्द की चाहत होती है कि वो पत्नी के करीब आए, भले ही प्यार ना हो, लेकिन उसको अपनी सेक्स डिजायर पूरी करनी होती है, तो आपको इस मौके का फायदा उठाना है और उनको अपनी तरफ से भरपूर प्यार देना है, जिससे आपकी तरफ उनका अट्रैक्शन बना रहे। प्यार के बिना ये सब करना आसान नहीं है लेकिन अगर आप अपनी शादी को बचाना चाहती हैं, तो आपको ये करना होगा। सेक्स की शुरुआत करके उसे रोमांचक बनाने के तरीके देखें। कुछ नया करने की कोशिश करें।

Relationship Tips: लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बनाने की कोशिश
हो सकता है कि जितनी कोशिश आप कर रही हों अपनी शादी को बचाने की, उतनी ही कोशिश अपने पति भी कर रहे हों, तो इसलिए अगर वो आपके लिए कुछ अलग और खास करने की कोशिश में है तो उसको अहमियत दें। धीरे-धीरे आप दोनों की बॉन्डिंग बन जाएगी और सब सही हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications