Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
शादी से पहले हल्दी सेरेमनी इसलिए है एक अहम रिवाज, जानें इसका महत्व
हल्दी सेरेमनी भारतीय विवाह समारोह के शुरूआत का प्रतीक है। सेरेमनी दूल्हा और दुल्हन के घर पर शादी समारोह के दिन सुबह शुरू होती है। हल्दी, दही, चंदन के साथ तैयार एक पेस्ट को पहले दुल्हन और दूल्हे के चेहरे पर लगाया जाता है। इस रस्म को एक भव्य समारोह के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय शादियों में खूबसूरत रस्मों का इतना महत्व क्यों है? जानते हैं-

शुभ है
हल्दी को हिंदू रीति-रिवाजों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। प्रत्येक अनुष्ठान में हल्दी की भूमिका होती है क्योंकि यह पवित्रता, फर्टिलिटी और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है।

दुल्हा-दुल्हन के चेहरे प लाती है चमक
हल्दी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये स्किन को एक स्वस्थ चमक देता है और ये बताता है कि दूल्हा और दुल्हन अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसर के दौरान फ्रेश दिखें। हल्दी की प्रॉपर्टी दुल्हन के लिए सुंदरता लाती है। हल्दी समारोह को भारतीय शादियों में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान बनाती है।

दिमाग को शांत करने का काम
उबटन की मालिश से स्किन पर जमी धूल सबसे अच्छे से साफ होती है साथ ही इससे बॉडी को आराम मिलता है और दिमाग का तनाव दूर होता है। इसमें करक्यूमिन नामक एक एंटीऑक्सिडेंट भी होता है जो डिप्रेशन और एंग्जायटीऔर के लिए एक हल्के काउंटर के रूप में काम करता है जो दूल्हा और दुल्हन को शादी के लिए शांत रहने में मदद करता है।

शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है
हल्दी को शाब्दिक और प्रतीकात्मक दोनों ही रूप से सफाई करने वाला और शोधक माना जाता है। जैसा कि दूल्हा और दुल्हन नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाते हैं, हल्दी की रस्म एक पवित्र रस्म है।

रस्म में मिलता है बड़ो का आशीर्वाद
ये रस्म दूल्हा और दुल्हन को शादी के लिए तैयार करने के लिए होती है। समारोह का अंत बड़ों द्वारा दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के साथ होता है क्योंकि वे खुद को नई शुरुआत के लिए तैयार करते हैं। यह उन्हें आराम करने में मदद करने के लिए भी है।

परिवार और दोस्तों का समारोह
यह अवसर दिन के दौरान मनाया जाने वाला एक अंतरंग संबंध है, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही इस समारोह में आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications