Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
आपकी सेक्स लाइफ हो जाएगी मजेदार, बस इन अफवाहों पर न दें ध्यान
एक रिलेशनशिप में इमोशंस के साथ फिजिकल रिश्ता भी स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। रिलेशनशिप में आने के बाद हर शख्स अपने रिश्ते को खुशहाल और मजबूत बनाने के बारे में सोचता है। इस मामले में व्यक्ति की सेक्स लाइफ भी अहम भूमिका निभाती है।

मौजूदा समय में हर तरह की जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है, पर जानकारी के साथ कई तरह के भ्रम भी फैले हुए। हर कपल अपने इंटिमेट रिलेशन को बेहतर बनाना चाहता है मगर उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कुछ लोगों के मुताबिक अच्छी सेक्स लाइफ का मतलब है आप कितनी बार फिजिकल होते हैं तो वहीं कुछ लोगों की मानें तो एक या एक से ज्यादा बार ऑर्गेज्म का आना हेल्दी सेक्स लाइफ को दर्शाता है। जानते हैं सेक्स से जुड़े अलग अलग पहलुओं और नजरियों के बारे में।

1.
कई कपल्स में इस बात को लेकर मनमुटाव रहता है कि उन्हें ऑर्गज़्म नहीं मिल पाता है। उनके मन में ये भी सवाल रहता है कि दोनों एक साथ क्लाइमेक्स पर क्यों नहीं पहुंचते हैं। आमतौर पर ऐसा कपल्स के साथ होता है इसलिए इसे लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरुरत नहीं है। गौरतलब है कि महिलाएं एक से अधिक बार ऑर्गज़्म का अनुभव करती हैं।

2.
कई बार सेक्स की किताबों, ब्लू फिल्मों में इस तरह के विज्ञापन दिखाए जाते हैं जिनमें पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की कम लंबाई को एक समस्या के रूप में दिखाया जाता है। इस तरह के विज्ञापन युवा वर्ग को भ्रमित कर देते हैं और जिससे वो बिना जानकारी के उपाय अपनाने लगते हैं। इस तरह की धारणा बहुत गलत है। पुरुषों के प्राइवेट पार्ट का आकार छोटा होने के बावजूद वो अपनी महिला पार्टनर को ऑर्गज़्म दिलाने में कामयाब रहते हैं।

3.
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कल्पना करना आपके सेशन को मजेदार बना सकता है। दिमाग में चल रही इंटिमेट कल्पना से आपके सेशन का आनंद बढ़ जाता है। प्राइवेट पलों के दौरान आप स्वयं को शांत रखें और केवल इस पल को एंजॉय करें।

4.
समय गुजरने के साथ रिश्ते में नीरसता आ ही जाती है। आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है। आप फोरप्ले पर अधिक समय दें। एक दूसरे को कडल करें और स्पेशल फील कराएं।

5.
आमतौर पर महिलाएं रिलेशनशिप में लंबा समय गुजारने के बाद भी सेक्स के लिए पहल करने से हिचकिचाती हैं। यदि बच्चे हो गए हैं और वो छोटे हैं तो इंटिमेट पलों के लिए वक्त निकालना उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता है। वो रिलैक्स होकर और खुल कर इस तरफ ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसी स्थिति में आप दोनों को जब मौका मिले तब अपनी रोमांटिक लाइफ पर ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications