Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
कियारा आडवाणी ने शादी के बाद शेयर किया घर चलाने का अनुभव, सिद्धार्थ को बताया आदर्श पति

बॉलीवुड दीवा कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने 7 फऱवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी का भव्य आयोजन करके विवाह के बंधन में बंध गये। अपनी शादी के एक महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद कियारा ने शादी के बाद घर को चलाने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस बारें में भी बातें शेयर की कि उनके पति सिद्धार्थ उनके साथ कैसे हैं, उनकी खूबियां क्या हैं साथ ही शादी के बाद दोनों की ही लाइफ में क्या-क्या बदलाव देखने को मिले हैं। इन सारी बातों के बारें में कियारा ने अपना अनुभव शेयर किया।
कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ मलहोत्रा को एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर बताया। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ उनके साथ कैसे हैं और वो उनका कितना ख्याल रखते हैं।

कियारा आडवानी ने अपने घर जानें के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि उनको इस बात का अब अहसास हो रहा है कि घर चलाना क्या होता है। उन्होंने बताया कि पहले तो वो अपने मम्मी-पापा के घर पर रहती थीं। जहां पर सारा काम और घर उनकी मॉम ही देखती थीं। लेकिन अब उनको इस बात का अहसास हो रहा है कि एक घर को घर बनाते हुए उसे चलाना कैसा होता है। उन्होंने कहा कि अब मेरे मन में अपनी मां को लेकर और अधिक सम्मान की भावना आ गई है।

कियारा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं। अपने पति सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए कियारा ने बताया कि 'वो सभी का बहुत सम्मान करते हैं। वो ये नहीं देखते कि कौन सीनियर है कौन जूनियर है वो सब को एक सामन इज्जत देते हैं। इसके साथ ही वो अपने आसपास के लोगों को भी सम्मान देते हैं। सिद्धार्थ अपने फैंस से भी बहुत प्यार करते हैं।

कियारा ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पति काफी मोटिवेशनल हैं। वो उनके लिए एक आदर्श पति हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ एक बेहतरीन इंसान और केयरिंग लाइफ पार्टनर हैं।



Click it and Unblock the Notifications