Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रोमांटिक मिजाज के हैं ऋषि सुनक, फिल्मी स्टाइल में अक्षता मूर्ति को किया था प्रपोज
लोगों को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रहती है। भारत के साथ कनेक्शन इसका सबसे बड़ा कारण है। ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं। ऋषि सुनक अपने जीवन से जुड़ी बातें शेयर करते रहे हैं। ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की लव स्टोरी में कई उतार चढ़ाव रहे, मगर दोनों ने हमेशा भरोसा रखा और जीवनसाथी के तौर पर एक दूसरे को चुना। आज वो दुनिया के सामने एक पॉवर कपल के रूप में सबके सामने हैं.

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की पहली मुलाकात
ऋषि सुनक और अक्षता की पहली मुलाकात स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। इस यूनिवर्सिटी में दोनों एमबीए की पढ़ाई करने के लिए आए थे। यहां के एक कॉफी शॉप में ही ऋषि और अक्षता ने साथ में काफी वक़्त बिताया। दोनों एक दूसरे की कंपनी पसंद करने लगे और दोनों रिलेशनशिप में आए।

रोमांटिक अंदाज में अक्षता को किया प्रपोज
एक बार ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति कैलिफोर्निया में हॉफ मून बे में चट्टानों के नजदीक चल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घुटने के बल झुक कर अक्षता को प्रपोज किया था।
एक इंटरव्यू में ऋषि सुनक खुद को रोमांटिक बता चुके हैं और उनके प्रपोज करने के तरिके से इस बात की तस्दीक भी हो जाती है।

अक्षता के पिता नहीं थे राजी
जब अक्षता के पिता नारायण मूर्ति को इस रिश्ते के बारे में पता चला तब वो इससे खुश नहीं थे। ऋषि सुनक ने नारायण मूर्ति से मुलाकात की और उन्हें ये यकीन दिलाया कि उनकी बेटी के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होंगे। इस मीटिंग के बाद अक्षता के पिता को ऋषि सुनक पर विश्वास हुआ और उनकी शादी के लिए राजी हो गए।

भारत में हुई थी शादी
जी हां, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की शादी कर्नाटक की राजधानी बैंगलौर में संपन्न हुई। लगभग तीन साल की डेटिंग के बाद, 29 अगस्त 2009 को दोनों विवाह सूत्र में बंध गए। अक्षता और सुनक की दो बेटियां है, जिनका नाम है अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक।

दोनों हैं पावर कपल
प्रोफेशनल लाइफ में, अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक भले ही अलग अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं, मगर जब बात प्यार और परिवार की आती है तो दोनों एक-दूसरे का पूरा साथ देते हैं। हर मुश्किल में वो साथ नजर आते हैं। वो दोनों एक दूसरे के स्पोर्ट सिस्टम के रूप में काम करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
