Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पत्नी की सफलता से पति को होती है जलन, इन संकेतों से जाने उनको नहीं भाती आपकी कामयाबी: Study
आज के टाइम में हर लड़का जॉब करने वाली लड़की से शादी करना चाहता है, जिससे उसकी फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर हो सके। लेकिन इसमें भी सबसे अहम बात ये है कि पत्नी तो जॉब करने वाली चाहिए इसके साथ ही वो घर के सारे काम करें, उसके परिवार को भी देखे, बच्चों को भी संभालने वाली होनी चाहिए। लेकिन इन सब के बावजूद भी अगर पत्नी अपनी फील्ड में अच्छा करती है, वो अच्छी पोजिशन पर हैं, उसकी सैलरी पति की आय से अधिक हैं तब भी मर्दों को परेशानी हो जाती है और वो पत्नी से जलन करने लग जाते हैं। लेकिन कई पुरूष ऐसे भी होते हैं जो अपनी पत्नी का भरपूर सपोर्ट करते हैं साथ ही उसकी तरक्की में उसका साथ भी देते हैं, उसको अच्छी राय और सलाह देते नजर आते हैं। लेकिन इस बात में सबसे ज्यादा सच्चाई है कि पुरुष आज भी अपनी पत्नी को अपने से कमतर रखना चाहते हैं, भले ही वो आईएसएस अधिकारी ही क्यों ना बन गई हो, उसे घर का काम तो करना ही पड़ेगा, पति की गलत बात भी सुननी पड़ेगी, ताकि पति हमेशा उन्हे कंट्रोल कर सके।

फ्लोरिडा और वर्जीनिया विश्वविद्यालय के द्वारा एक रिसर्च के मुताबिक, ये देखा गया कि पुरुषों का आत्म सम्मान अपनी पत्नी के ज्यादा अच्छे पोस्ट और सैलरी से जुड़ा होता है। अगर पति पत्नी को अपने से आगे जाता देखता है तो उसे अपने रिश्ते पर खतरा मंडराता दिखाई देता है। उसे लगता है कि अब पत्नी उसकी बात नहीं मानेगी। ये सिर्फ करियर को लेकर ही नहीं बल्कि इसमें पर्सनल ग्रोथ भी शामिल है।
आइये जानते हैं कि पत्नी अगर पति से आगे निकलती है तो पति जलन में कैसे व्यवहार करने लग जाते हैं-
-पत्नी की आया पति से ज्यादा होती है तो वो उससे मन ही मन जलन करने लग जाते हैं, उसे बात-बात पर उसकी सैलरी को लेकर ताने देना शुरू कर देते हैं।
-पति अपनी पत्नी की सोशल लाइफ को निशाना बनाने लग जाते हैं। इगर पत्नी उनकी मर्जी के खिलाफ कुछ अपने लिए लाती है या फिर कोई काम करती है तो पति को रास नहीं आता है, पति उसे अपनी मन मर्जी को लेकर टार्गेट करने लगता है।

-पति को आपकी सफलता से जलन हो रही है, इस बात से भी पता चलता है कि वो बात पर आप पर नाराज होता है। वो अपना कंट्रोल पत्नी पर बनाने के लिए उस पर रौब बनाकर रखते हैं। उसे नासमझ या बेवकूफ कहते रहते हैं, यहां तक खी उसके फैसलों को भी गलत बताना शुरू कर देते हैं।

-जब पत्नी अपने करियर गोल की बात करती है या फिर जॉब स्विच करने की बात करती है तब भी पति उसकी बातों को महत्व नहीं देते हैं। वो उससे यही कहते हैं, यहां काम कर रही हो चुपचाप करती रहो, वो ऑफिस के दूर होने का बहाना भी बना देते हैं। क्योंकि आपके पति को आपसे इनसिक्योरिटी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
