Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रील से रियल लाइफ कपल बनने तक, जानें सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी मौजूदा समय में बॉलीवुड का वो कपल है जिनके चर्चे ज़ोरों पर हैं। इनकी हर अपडेट और फोटो का इंतज़ार सबको रहता है। सिल्वर स्क्रीन हो या असल ज़िन्दगी, दोनों को ही जनता का बहुत प्यार मिला। कुछ समय पहले दोनों एक दूसरे के माता-पिता से भी मिले और अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया। हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ये दोनों जल्द ही विवाह सूत्र में बंधने वाले हैं। पिछले साल हुई चर्चित बॉलीवुड शादियों के बाद अब सबकी निगाहें सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी और शादी पर टिकी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जोड़े की प्रेम कहानी -

कब हुई थी पहली मुलाकात
दोनों एक्टर्स पहली बार फिल्म शेरशाह में सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखे थे। दर्शकों को यह जोड़ी कमाल की लगी थी और इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री और गाने बहुत प्रचलित हुए। इस फिल्म से पहले इन दोनों की मुलाक़ात हो चुकी थी। कियारा आडवाणी की फिल्म लस्ट स्टोरीज़ की रैप अप पार्टी में सिद्धार्थ और कियारा पहली बार मिले थे। हाल ही में, प्रचलित टीवी शो कॉफ़ी विद करण में कियारा ने अपनी पहली मुलाकात का ब्यौरा देते हुए कहा था कि सिद्धार्थ उनके लिए महज़ एक दोस्त से काफी बढ़कर हैं।

शेरशाह के दौरान बढ़ी नजदीकियां
दोनों की पहली फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों को ही साथ में काफी वक्त गुज़ारते देखा गया और फिल्म के प्रमोशन्स के समय यह प्यार सबके सामने आया।

साथ मनाई थी नये साल की छुट्टियां
2019 में नये साल का जश्न मनाने और छुट्टियों के लिए दोनों एक्टर्स साउथ अफ्रीका गये थे। हालांकि दोनों ने साथ में कोई तस्वीर साझा नहीं की, पर अलग अलग तस्वीरों में दोनों एक ही जगह पर नज़र आए। इससे दोनों के साथ होने की पुष्टि हुई।

अक्षय कुमार ने दिए थे संकेत
फिल्म लक्ष्मी के प्रचार के वक्त कपिल शर्मा शो में जब कियारा आडवानी से उनके लव लाइफ के बारे में सवाल किये गये तो उन्होंने बताया कि वे तारीख तय होने पर ही सबको बतायेंगी। इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा था कि वे बहुत "सिद्धांतों" वाली लड़की है, जो सिद्धार्थ की तरफ ही एक इशारा था।

कई मौकों पर दिखते हैं अब साथ
पिछले कुछ महीनों से दोनों के पब्लिक अपीयरेंस बढ़ने लगे हैं। 2021 की जनवरी में वे साथ में मालदीव छुट्टियां मनाने गये थे। इसके साथ ही कियारा के जन्मदिन की पार्टी में सिद्धार्थ उनके साथ थे। हाल ही में कॉफ़ी विद करण शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा के साथ एक उज्जवल भविष्य की कामना की थी। कुछ दिनों पहले ही कियारा को सिद्धार्थ की नई फिल्म मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर भी देखा गया था। दोनों को जब मीडिया ने साथ में पोज़ करने के लिए बोला तब कियारा शरमा गई और सिड के पास जाकर खड़ी हो गईं।
इस जोड़ी की ऑफ और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के फैन्स दीवाने हो चुके हैं। दोनों की साथ में तस्वीरों, वीडियो और बातों को देखकर दर्शक बेहद खुश होते हैं और इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में इनकी शादी की तस्वीरों और अपडेटस को लेकर हम सभी उत्सुक हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
