Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
रिलेशनशिप: नये साल में अपने पार्टनर से इन वादों को पूरा करने को बनाएं अपना न्यू ईयर रेज्यूलेशन
रिश्तों का मतलब है कि एक दूसरे के साथ आगे बढ़ते रहना। कभी आप अपने दोस्तों के साथ आगे बढ़ते हैं तो कभी कभी अपने भाई बहनों के साथ और इन सबको साथ लेते हुए अपने लाइफ पार्टनर के साथ जिंदगी की पटरी पर आगे बढ़ते जाना है। अगर आप अपने लववन्स के साथ पहले से मौजूद रिश्ते के लिए कमिटेड होना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि अपने पार्टनर से किये वादों को भी पूरा करना जरूरी है। ताकि आप अपने सभी रिश्तों को एक साथ लेकर चल सकें। इसमें आपकी पार्टनर का साथ देना भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि कुछ बातों पर अमल करना और कुछ बातों को भुलाते जाना-

अतीत को अतीत रहने दो
इसमें सबसे महत्वपूर्ण है बुरे अतीत को भूल जाना। जब रिश्तों की बात आती है, तो प्रेजेन्ट में रहना और फ्यूचर के लिए प्लानिंग बनाना सबसे अच्छी बात है जो आप अपने साथी के साथ कर सकते हैं। पार्टनर के साथ बहस के दौरान भी बीती बातों का जिक्र न करें। ये उन्हें चोट पहुंचा सकता है। अतीत में आपकी या आपके साथी की पसंद को आपके वर्तमान को प्रभावित न करने दें।

अपने आप पर काम करो
हालांकि रिश्ते में दोनों की भागीदारी जरूरी है। आगे की जिंदगी को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना जरूरी हो जाती है। आपको खुद पर भी काम करना सुनिश्चित करना होगा। अगर अतीत से मतभेद और मुद्दे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी को बेहतर के लिए बदलने का वादा करते हैं।

पॉजीटिव रहें
ये कहना काफी आसान होता है लेकिन रहना उतना ही मुश्किल है। अगर आपका साथी किसी भी तरह के इमोशनल समर्थन की उम्मीद कर रहा है और आप अब तक उस पर खरा नहीं उतर पाए हैं, तो उनके लिए नए साल का संकल्प लें कि आप रिश्ते में भावनात्मक रूप से इनवेस्ट करेंगे। उसका समर्थन करेंगे।

एक दूसरे के लिए समय निकालें
एक रिश्ते में संभालने के लिए सबसे जरूरी है पार्टनर एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं। कुछ रिश्ते अपना रास्ता नहीं देख पाते क्योंकि लोग एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। इस नए साल, अपने लव वन्स से वादा करें कि जितना हो सके उनके साथ समय बिताएं।

कोशिश करते रहें
चीजों को स्वाभाविक रूप से चलने देना आसान है और प्रयास करना मुश्किल लगता है। अधिकांश रिश्ते एक या दोनों व्यक्तियों की ओर से प्रयास की कमी के कारण बनते या टूटते हैं। इस नए साल, अपने साथी से वादा करें कि वह अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
