Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
Relationship Tips: जानिए क्यों आपके पति आपका सम्मान नहीं करते? ये हैं बड़े कारण

जब एक पति अपनी पत्नी का सम्मान करना बंद कर देता है तो उसके पीछे कई रीजन छुपे हो सकते हैं। क्योंकि हमेशा आप पति पर इल्जाम नहीं लगा सकते है। गलतियां पत्नी से भी होती है। और कुछ ऐसा गलतियां होती हैं, जो बर्दाश्त करने वाली नहीं होती हैं, लेकिन पति रिश्ते को टूट कर ना बिखरने के लिए ऐसे काम करते हैं, जिससे उनकी शादी शुदा जिंदगी में कोई परेशानी ना आए, साथ ही उनका परिवार भी ना टूटे। आइये जानते हैं कि वो कौन- कौन से रीजन होते हैं जिसके कारण पति को तकलीफ होती है, लेकिन वो अपनी पत्नी को कुछ कहते नहीं है, लेकिन इसका नतीजा पत्नी को साफ साफ दिखाई देने लग जाता है..

Relationship Tips: पति के माता-पिता के साथ बुरा बर्ताव
कोई भी बेटा अपने पैरेंट्स के साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर चुप नहीं रहता है, लेकिन अगर बुरा व्यवहार पत्नी की ओर से किया जाता है तो उसके लिए ये काफी तकलीफदेह हो जाता है। क्योंकि अगर वो अपनी पत्नी पर ज्यादा सख्ती करता है तो हो सकता है कि पत्नी किसी तरह का गलत कदम उठा ले, इससे उसे अपने परिवार के बिखराव का डर हो जाता है। ऐसे में वो पत्नी को समझाता है, लेकिन सबसे अहम कि वो पत्नी का सम्मान करना खत्म कर देता है। उसके लिए पत्नी उस वक्त सिर्फ उसके माता-पिता को तकलीफ देने वाली महिला होती है।

Relationship Tips: पत्नी अपनी आय को लेकर पति को नीचा दिखाती है
ऐसा कई शादीशुदा कपल्स के साथ होता है कि पति की सैलरी अधिक नहीं होती है, लेकिन पत्नी किसी अच्छी पोस्ट पर होती है और उसकी आय भी अच्छी होती है। ऐसे में अगर पत्नी बार-बार अपने पद और आय को लेकर पति को नीचा दिखाए, या बार-बार ये बोले कि उसकी वजह से घर का खर्चा चल रहा है तो ये बातें पति के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाती है। इससे भी पति अपनी पत्नी का सम्मान करना कम देता है।

Relationship Tips: पत्नी अगर अमीर घर की हो
ऐसा अक्सर लव मैरिज में होता है। पति-पत्नी के बीच एक ऐसा वक्त भी आता है जब पत्नी अपने माइके की अमीरी को बार-बार अपने ससुराल में गाती है, उनको मध्यम वर्ग का होने का मजाक बनाती है। ये जताती है कि अगर वो उससे प्यार नहीं करती तो उसकी शादी किसी बड़े घर में हुई होती। पत्नी की इन बातों से भी पति को तकलीफ होती है वो वो उसका सम्मान करना कम कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications
