Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Valentine's Day: पत्नियों से प्यार और सम्मान करना इन बॉलीवुड के पतियों से सीखें
शादी का बंधन बहुत ही खूबसूरती के साथ बांधा जाता है, जिसको निभाना पड़ता है। शादी के बाद के सफर में दो लोगों का साथ जो एक दूसरे का का हाथ मजबूती के साथ पकड़ कर रखते हैं। लेकिन जब ये हाथ कमजोर पड़ने लगता है तो ये बंधन भी कमजोर हो जाता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है एक दूसरे पर विश्वास और प्यार। जब ये दोनों चीजें एक साथ दो लोगों के बीच में होती है तब ये बंधन निखर कर सामने आता है। और इस प्यार भरे बंधन को कैसे निभाया जाए ये बॉलीवुड के हमसफर बखूबी जानते हैं और अपने हमराही के साथ दिल से दिल मिलाते हुए चलते हैं। आइये जानते हैं बॉलीवुड के वो कौन-कौन से एक्टर हैं, जो एक पति के तौर पर अपनी पत्नी के लिए परफेक्ट हैं और उनसे आप सीख सकते हैं कि बीवी के साथ कैसे रिश्ता निभाया जाता है-

Valentine's Day: विक्की कौशल और कटरीना कैफ
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की काफी चर्चा रही। दोनों की शादी फैंस के लिए हैरान करने वाली थी। लेकिन विक्की कौशल जिस तरह से कैटरीना का खयाल रखते है वो देखने के काबिल है। और दूसरे पतियों के लिए भी एक मिसाल है, कि किस तरह से अपनी पत्नी का ध्यान रखते हैं। कहीं भी जाते हैं तो कैटरीना का हाथ पकड़े रहते हैं, उनसे बहुत ही मोहब्बत से बात करते हैं।

Valentine's Day: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
शादी से पहले रणवीर और दीपिका का रिलेशन शादी से पहले ही काफी मजबूत था। शादी के बाद भी रणवीर एक पार्टनर के तौर पर काफी परिपक्व है। जैसा रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए करते हैं, वैसा हर पति को अपनी पत्नी के साथ करना चाहिए। रणवीर सिंह ने रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए एक प्रोग्राम में खुद को दीपिका पादुकोण के पति के रूप में पेश किया। महिलाएं ऐसे पुरुष को पसंद करती हैं जो संवेदनशील होते हैं, और जो उनकी इज्जत करने वाले होते हैं।

Valentine's Day: रणबीर कपूर आलिया भट्ट
रणबीर कपूर आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड बनने के बाद पति बन गए है और अब एक प्यारी सी बच्ची के पिता भी बन गये हैं। लेकिन फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान, उन्होंने अपनी प्रेगनेंट पत्नी को लेकर एक असंवेदनशील मजाक किया था, जो एक पति होने के नाते सही नहीं था।, जिसकी सभी ने आलोचना की। रणबीर ने बाद में अपने इस गंदे मजाक के लिए सार्वजनिक तरीके से माफी मांगी थी। और इस बारें में भी बताया कि अपनी पत्नी आलिया से भी उन्होंने इस मजाक के लिए सॉरी बोला था। पति को इस बात का खयाल रखना चाहिए कि वो अपनी पत्नी का सम्मान करे। अगर कभी कोई उससे मिस्टेक हो जाए तो उससे स्वीकार करे और माफी मांगे।

Valentine's Day: शाहरूख खान और गौरी खान
बॉलीवुड के बादशाह यानि कि शाहरूख खान अपनी पत्नी गौरी खान को लेकर काफी संवेदनशील हैं। वो गौरी को एख रानी की तरह व्यवहार करते हैं। रोमांस के किंग शाहरुख खान ने ये साबित किया कि वो गौरी का कितना खयाल करते है। शाहरूख खान ने गौरी खान के गाउन की ट्रेन को अपने हाथों से उठाया कि कहीं उनका गाउन पैरों में ना दब जाए जिससे गौरी को गिरकर चोट लगे। लोगों की भीड़ में आपका हल्का सा आंखों का भी इशारा ये दिखाता है कि वो आपको भीड़ में भी देख रहे हैं और खयाल कर रहे हैं।

Valentine's Day: सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर में उम्र का काफी फासला है लेकिन उनकी मोहब्बत एक दूसरे के लिए काफी नजदीक है। दोनों दो बेटों के माता-पिता भी बन चुके हैं। लेकिन उनकी एक साथ अंडरस्टैडिंग को हर पति और पत्नी को देखनी चाहिए। इससे शादी का बॉन्ड मजबूत होता है।



Click it and Unblock the Notifications