Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मैट्रिमोनियल साइट से ढूंढ रहे हैं जीवन साथी ? तो इन बातों को रखें ध्यान में, वर्ना हो सकता है फ्रॉड

आज के वक्त में जब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है तो शादी के रिश्ते के लिए भी कई सारी मैट्रिमोनियल वेबसाइट हैं जो रिश्ता कराने का काम करती हैं। लेकिन पहले शादी के लिए रिश्ता पक्का करवाने का काम पंडित जी, बुआ जी, पड़ोस वाली आंटी, दूर की ताई, और सबसे अहम न्यूज पेपर में एक पूरा पन्ना मेट्रीमोनियल ऐड से भरा होता था। लेकिन मैट्रिमोनियल साइट से अगर आप रिश्ता तलाश करते हैं तो आपको काफी सावधानी से काम लेना होगा। क्योंकि इसमें फ्रॉड भी काफी होता है। अपने बायो में कुछ बताते हैं, लेकिन असल में कुछ और ही होते हैं। इसलिए मैट्रिमोनियल साइट से जीवनसाथी ढूंढते वक्त कई सारी बातों को आप को ध्यान में रखना होगा, जिसके बाद ही आपके आपके परफेक्ट वन की तलाश पूरी होगी।

मैट्रिमोनियल साइट से साथी की तलाश : पैरेंट्स को इनवॉल्व करें
अगर आप मैट्रिमोनियल साइट पर खुद प्रोफाइल बनाते हैं तो इस बात की जानकारी अपने पैरेंट्स को जरूर दें। क्योंकि जब आप ने किसी के साथ मिलने की बात कर ली है तो इसमें अपने बड़ो को जरूर इनवॉल्व करें। उनके अनुभव के जरीये आप सही जीवन साथी चुन सकेंगे।

मैट्रिमोनियल साइट से साथी की तलाश : प्रोफाइल की जांच-पड़ताल जरूर करें
मैट्रिमोनी साइट पर फ्रॉड भी बहुत होता है। इसलिए जब आप किसी की प्रोफाइल पर जाते हैं और उससे इंप्रेस होते हैं तो उस पर तुरंत विश्वास ना करें, अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपकी बड़ी गलती होगी। आपको उस प्रोफाइल के संबंध में जांच-पड़ताल जरूर करनी चाहिए। वैसी भी आज का वक्त सोशल मीडिया का है। इसलिए आप सेलेक्ट किये पर्सन को सोशल मीडिया पर जरूर चेक करें। उसके बारें में जानकारी इकट्ठी करने के बाद ही बात आगे बढ़ाएं। वहीं अगर आपको प्रोफाइल सही नहीं लगती है, उसमें कुछ फेक नजर आता है तो उसे वहीं छोड़कर आगे बढ़ना अच्छा है।

मैट्रिमोनियल साइट से साथी की तलाश : पर्सनल डीटेल देने से बचें
आपको मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी किसी तरह की पर्सनल डीटेल देने से बचना चाहिए। जब तक आप को ये ना लग जाए की बात आगे बढ़ानी चाहिए, परिवार को इसमें इनवॉल्व कर लेना चाहिए। सामने वाले के बारें में छानबीन करने के बाद और परिवार के साथ मुलाकात तक उसको कोई पर्सनल बात ना शेयर करें। अगर वो किसी तरह से फेस हुआ तो आपको ब्लैक मेल भी कर सकता है। वैसे भी आप इतने तो समझदार है हीं कि ऐसे काम ना करें, न्यूज तो आप भी पढ़ते हैं।

मैट्रिमोनियल साइट से साथी की तलाश : पैसों से जुड़ी हुई कोई बात ना करें
मैट्रिमोनी साइट से जो सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की जाती है वो हैं पैसों से जुड़ी हुई धोखाधड़ी होना, जिसके चक्कर में अक्सर युवा फंस जाते हैं। इसमें आपको समझदारी से काम लेते हुए शुरूआत में पैसे से जुड़ी कोई भी बात ना करें। अगर सामने वाला किसी तरह के पैसे की मांग करता है तो उसे मना करें साथ ही उसकी शिकायत भी मैट्रिमोनी साइट के कस्टमर केयर से जरूर करें।

मैट्रिमोनियल साइट से साथी की तलाश : फेक प्रोफाइल की शिकायत जरूर करें
अगर आपको लगता है कि सामने वाला फेक है, आपके झूठ बोल रहा है, या बातें छुपा रहा है तो ऐसी स्थति में साइट के कस्टमर केयर पर उसकी शिकायत करने से ना चूकें। मैट्रिमोनियल साइट इस पर एक्शन लेगी। उसका अकाउंट ब्लॉक कर सकती है, साथ ही उसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा सकती है। मैट्रिमोनियल साइट के द्वारा भी सामने वाले का वैरिफिकेशन करवाया जाता है। सब कुछ जानने, समझने के बाद ही शादी की बात को आगे बढ़ाना चाहिए। कोई फ्राड करता है तो अपनी तरफ से भी पुलिस में जरूर शिकायत दर्ज करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
