Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वैवाहिक जीवन में प्यार बनाये रखने के लिए कपल्स हर साल करते हैं ये 5 काम
किसी भी शादी को कामयाब बनाने के पीछे काफी मेहनत लगती है। हर रिश्ते में प्यार, तकरार, झगड़े, रूठना-मनाना होता है। कई पड़ावों को पार करने के बाद ही एक वैवाहिक रिश्ता मजबूती की तरफ बढ़ता है। कुछ चीजें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर कपल्स आने रिश्ते की नींव को गहरा कर सकते हैं। कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में हम बात कर रहे हैं जो कपल्स को और नजदीक लाने में मदद करते हैं।

समय समय पर करें फाइनेंशियल प्लानिंग
फाइनेंशियल दिक्कतों की वजह से कई कपल्स के बीच तलाक की नौबत आ जाती है। अपने आर्थिक खर्चों और बचत के बारे में पार्टनर को झूठी जानकारी देना एक अच्छे रिश्ते में स्वीकार्य नहीं है। आप दोनों को साथ बैठकर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए।

छुट्टियां प्लान करें
आप दोनों अपने अपने कामों में भले ही कितने भी व्यस्त हों लेकिन आप प्लान किये गए ट्रिप को कभी टाले नहीं और छुट्टियों पर जरुर जाएं। अपनी इस यात्रा को प्राथमिकता दें क्योंकि ये आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देगा।

साथ में बिंज-वाच करे शो
आप अपना समय साथ में कोई टीवी शो देखकर भी बता सकते हैं। आप दिनभर का काम करने के बाद शाम का समय अपना पसंदीदा टीवी शो या फिर कोई फिल्म देखते हुए एक सोफे पर कड्लिंग कर सकते हैं।

घर की करें साफ-सफाई
आप साल में कोई ऐसा मौका चुन सकते हैं जब आप दोनों मिलकर घर की साफ सफाई कर सकते हैं। घर में पड़े फालतू के सामान क्लीन करें। इन सब काम को साथ में करने से एक-दूसरे की मदद तो होगी ही साथ ही रिश्ते में अपनापन भी बढ़ेगा।

बेडरूम में करें कुछ नया
आप और आपके पार्टनर साथ में मिलने वाले समय का सही इस्तेमाल करें। आप अपने सेक्सुअल लाइफ में नए एक्सपेरिमेंट्स ट्राई कर सकते हैं। आप दोनों में से कोई भी इंटिमेट रिलेशन की शुरुआत कर सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
