Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Marriage Life: 10 कारण जो बताते हैं कि शादी हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा है

भारत में शादी को लेकर काफी क्रेज होता है। शादी की तैयारियों से लेकर सारे फंक्शन बहुत ही अच्छे तरीके से किये जाते हैं। शादियां भी भव्य होती हैं। लेकिन सभी के मन में एक सवाल तो जरूर आता है कि आखिर कार शादिया करनी जरूरी क्यों होती हैं ? अगर नहीं करेंगे तो कुछ बिगड़ने वाला तो नहीं हैं, लोग क्यों करते हैं शादियां। ऐसे कई सारे सवाल लोगों के मन में आते हैं। इसकी सीधा सा जवाब ये है कि कोई भी शख्स चाहे वो लड़का हो या लड़की अकेले जीवन नहीं व्यतीत करता, उसे एक जीवन साथी चाहिए होता है, जो उसके सुख, दुख में उसका हमदर्द बनें। उसकी लाइफ में होने वाले हर अप्स एंड डाउन में उसका सहारा बनें। भले ही फैमली में कितने ही लोग हों, लेकिन पति और पत्नी का रिश्ता सबसे अलग और खास होता है।
1. शादी के बाद हर किसी के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। जिम्मेेदारियों की समझ आ जाती है। समाज में अलग स्टेटस बन जाता है, जो ये बताती है कि शादी करना क्यों अहम है।
2. दी करने से आप अपनी लाइफ में किसी और भी लेकर आते हैं, जिसके साथ आप बड़े प्यार और सम्मान के साथ अपनी लाइफ शेयर करते हैं, वो भी अपनी जिंदगी आपके नाम करता हैं। पूरी जिंदगी दो लोग साथ होते हैं, हर तरह की परेशिनयों का सामना साथ में करते हैं। एक दूसरे को प्यार देते हैं, जो शादी का सबसे खूबसूरत रीजन भी है।
3. शादी करने से एक फायदा ये भी होता है कि कपल को सामाजिक सुरक्षा मिलती है जो सिंगल को नहीं मिल पाती है। कोई आप पर ये कह कर उंगली नहीं उठाता है कि आप सिंगर हैं, शादी नहीं कर रहीं, कोई वजह है शादी ना करने की इत्यादी।

4. शादी के बाद आप अपने बच्चे को पैदा करने और उसकी परवरिश अच्छे से करते हैं। आपका परिवार और खानदार बढ़ता है।
5. शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों में ही एक मेच्योरिटी आ जाती है। जिस तरह से वो शादी से पहले रहते हैं, ठीक उसके विपरित शादी के बाद हो जाते हैं। आप पर घर, परिवार की जिम्मेदारियां आ जाती है। परिवार को अच्छे ले चलाने की जिम्मेदारी आपको निभानी पड़ती है। शादी के लिए भरोसा और कमिटमेंट बहुत जरूरी है, अगर दोनों ही पार्टनर मेच्योर हैं तो शादी का बंधन मजबूती से बंधा रहता है।

6. शादी के बाद आपको एक पार्टनर के तौर पर बेस्ट सपोर्ट सिस्टम मिलता है जो पूरी जिंदगी आपके साथ रहता है। चाहे वक्त कैसा भी हो वो हमेशा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है।
7. भले ही आप कितने सालों से रिलेशनशिप में हो, आपके रिश्ते को नाम शादी के बाद ही मिलता है। क्योंकि इंसान समाज में रहता है, उसे समाज के अनुसार ही रहना पड़ता है। वो बिना शादी के लड़की को घर पर नहीं रख पाता, या फिर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से नहीं मिला पाता। लेकिन शादी के बाद सभी उनके रिश्ते का सम्मान करते हैं।
8. शादी के बाद लड़कियों का फाइनेंशियल सपोर्ट मिल जाता है। वहीं अगर लड़की नौकरी पेशा है तो लड़के को भी फाइनेशियल सपोर्ट मिलता है, जिससे वो अपनी आने वाली लाइफ में फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। अपने लिए पैसा सेफ कर सकते हैं। जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।




Click it and Unblock the Notifications
