Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Tips For Second Marriage : अपनी दूसरी शादी को बनाएं सक्सेसफुल, लें इन टिप्स की मदद

शाहरूख खान का एक फेमस डायलॉग है 'हम एक बार जीते हैं एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार भी एक ही बार होता है"। ये डायलॉग तो सुपरहिट है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पहली बार में किया गया प्यार धोखा और शादी समझौता बन कर रह जाती है, तो जिंदगी इंसान को दूसरी बार प्यार और शादी करने का मौका देती है। लोगों की पहली शादी सफल नहीं होती है, तलाक हो जाता है, लेकिन जब आप को जिंदगी ने दूसरी बार मौका दिया है दूसरी बार शादी करने का.. तो इसको अच्छे से फायदा उठाना चाहिए। दूसरी बार की गई शादी में उन गलतियों को ना दोहराने की कोशिश करें जो आपने पहले की थीं। यहां पर हम सक्सेसफुल सेकेंड मैरिज के बारे में आपको कुछ अच्छी टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपनी दूसरी मैरिज को बेहतर ढंग से सफल बना सकते हैं-

Tips For Second Marriage : पहली शादी से मिले एक्सपिरियंस को ध्यान में रखें
पहली शादी का एक्सपीरियंस आपको अच्छा नहीं था, तभी आपका डिवॉर्स हुआ, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आपकी दूसरी शादी हो गई है और अब आपको इस पर ही फोकस करना है। लेकिन उस शादी से मिले अहम एक्सपिरियंस को ध्यान में रखें, वहां पर की गई गलतियों को इस शादी में दोहराने की गलती ना करें। आपको खुद पर भरोसा करना होगा, साथ ही पुरानी शादी से सीख लेते हुए नई शादी को मजबूत करते जाना होगा।

Tips For Second Marriage : अपने लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें
अपनी दूसरी मैरिज में आपको एक सबसे अहम काम करते रहना होगा जिससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहे, वो है अपने लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार होना। अगर वो आपसे आपकी पहली शादी से संबंधित कुछ पूछे तो आपको बिना हिचकिचाए सबकुछ बता देना चाहिए। उससे आप कुछ ना छिपाएं।

Tips For Second Marriage : नई शादी और लाइफ पार्टनर पर फोकस करें
पुरानी शादी से मिले दिल के जख्म, दर्द को भुलाकर नये रिश्ते को कबूल करते हुए लाइफ में आगे बढ़े। अगर आपने अपनी पहली शादी से मिले दर्द को बनाकर रखा तो आप नये रिश्ते को मजबूत नहीं कर पाएंगी। इससे आपको नये रिश्ते पर भी असर होगा। इसलिए तन-मन से पुरानी शादी को भूल जाएं और नई शादी और अपने लाइफ पार्टनर पर फोकस करें।

Tips For Second Marriage : एडजस्टमेंट और कंप्रोमाइज करना सीखें
जब आप दूसरी शादी करती हैं तो उसमें भी आपके सामने कई तरह की चुनौतियां मिलेंगी, जिसका आपको सामना करना होगा। आपको मजबूती के साथ कभी एडजस्ट करना होगा, तो कभी कंप्रोमाइज भी करना होगा। ये शादी को बेहतर ढंग से चलाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप इनपर रिजिड हो जाएंगे तो आपका रिश्ता कमजोर होता जाएगा, और पहले रिश्ते की तरह इसमें भी आपको वहीं सब मिलने लगेगा जो पहली शादी से दुख, तकलीफ मिली थी। इसलिए थोड़ा सा खुद में बदलाव लाकर अपनी शादी को मजबूत करती जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
