Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Marriage Tips: बच्चों की शादी की रिश्ता तय करने जा रहे हैं तो ना लें झूठ का सहारा, बुरा होता है परिणाम

जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, नौकरी करने लगते हैं तो मां-बाप बस एक ख्वाइश होती है कि बच्चे की शादी करके अपने कर्तव्य से मुक्त हो जाएं। इसके लिए जैसे की भारतीय घरों में होता है, अच्छे वर या वधु की तलाश करने लगते हैं। बच्चों के रिश्तों की बाते करते हैं, रिश्तेदारों से मिलते हैं। लेकिन शादी के लिए वे बहुत ही छोटी-छोटी को नजर अंदाज करने लग जाते हैं, जो उनके ही बच्चों के लिए शादी के बाद नुकसानदायक होता है। वो कई बातें बढ़ाचढ़ा कर बताते है तो कई सारी बातें जो उनकी लगती हैं छुपाने वाली हो छुपाने लगते हैं। उनको लगता है कि अगर ऐसा नहीं किया को अच्छे रिश्ते हाथ से निकल जाएंगे लेकिन पैरेंट्स की ये सबसे बड़ी गलती होती है जो बच्चे भुगतते हैं। आइये जानते हैं कि इन छोटे-मोटे झूठ कौन-कौन से होते हैं जो पैरेंट्स अक्सर बोलते हैं लेकिन इसका इंपैक्ट बच्चों पर पड़ता है, जानते है-

Before Marriage Tips: बेटी बहुत स्वादिष्ट खाना बना लेती है-
अक्सर पैरेंट्स अपनी बेटी के बारें में रिश्ता करने आए लोगों से बोलते हैं। लेकिन अगर बेटी को खाना बनाना नहीं आता है या फिर वो एक्सपर्ट नहीं है तो उसे शादी के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। साथ है लड़की के पैरेंट्स को भी उनके झूठ को लेकर बातें सुननी पड़ती हैं।

Before Marriage Tips: बेटे की सैलरी को बढ़ाकर बताना-
जब लड़की वाले रिश्ता पक्का करने आते हैं तो कई बार ये देखा गया है कि लड़के के माता-पिता अपने बेटे के सैलरी ज्यादा बताते हैं, जो गलत है। लड़की वाले सैलरी से भी इंप्रेस होकर रिश्ते के लिए हां बोल देते हैं। लेकिन शादी के बाद घर में कलह शुरू हो जाती है। कई बार लड़की वाले पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवा देते हैं। इससे लड़का और लड़की दोनों की ही लाइफ अधर में पड़ जाती है।

Before Marriage Tips: मैट्रिमोनियल साइट पर आंख मूंदकर भरोसा
मैट्रिमोनियल साइट से अगर आप रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो आंखे बंद करके प्रोफाइल पर भरोसा ना करें। प्रोफाइल पर जरूरी नहीं है कि सारी जानकारी सही हो। कई बार ऐसी न्यूज पढ़ने में आती हैं फेक प्रोफाइल बनाकर शादी भी कर लेते हैं। बाद में पता चलता है कि शादी पहले ही हो चुकी है। तब कहने के लिए कुछ भी नहीं रह जाता। आप एफआईआर करवाएंगे, जेल भिजवाएंगे लेकिन बात तो हाथ से निकल चुकी होती है। इसलिए सतर्कता के साथ मेट्रिमोनियल साइट से रिश्ता तय करें।



Click it and Unblock the Notifications
