Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
तलाक के बाद दूसरी शादी के फैसले से पहले अहम बातों पर दें ध्यान, सही निर्णय लेने में होगी आसानी

तलाक के बाद दूसरी शादी का फैसला लेना काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन खुद के लिए नई जिंदगी की शुरूआत और जीवनसाथी की चाहत किसी भी तरह से गलत नहीं है। लेकिन जब आप किसी टूटे हुए रिश्ते से बाहर आते हैं तो दूसरे रिश्ते में खुद को जोड़ना टफ हो जाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले मानसिक रूप से तैयार होना बहुत जरूरी है, क्योंकि तलाक होने से सिर्फ आप ही नहीं आप से जुड़े सपने में टूट जाते हैं, जो आपने अपने लाइफ पार्टनर के साथ जोड़ कर सोंचे थे। अगर आप ने तलाक के बाद दोबारा शादी करने के बारें में सोंच लिया है तो यहां पर आपको कुछ राय दे रहे हैं, अगर आप उन पर चलते हुए आगे बढ़ेगे तो आपको अपने फैसले लेने में आसानी होगी और आप सही निर्णय अपनी दूसरी शादी और भविष्य के लिए ले सकते हैं-

होने वाले जीवनसाथी को अपनी लाइफ की अहम बातों को जरूर बताएं
आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपका दिल दोबारा सा ना टूटे। इसलिए नए साथी से जब आप शादी को लेकर बात करें तब आप अपनी लाइफ से जुड़ी हर बात को उसे बता दें, जिससे आगे चल कर किसी तरह की परेशानी ना आए। लेकिन इस, बात का ख्याल रखें कि अपने अतीत के बारें में बार-बार ना बताएं, जिससे आपको ही तकलीफ हो। आप नए साथी से आप उन बातों पर चर्चा करें, जो आपके होने वाले पार्टनर से रिलेट करती हैं और भविष्य में आपके लिए बेहतर हों।

दूसरी शादी का फैसला क्यों लिया है ? ये जरूर सोचें
जब आप दूसरी शादी के बारें में विचार करती हैं तो ये जाहिर है कि आपको डर लगेगा। लेकिन आप इस बात पर विचार करें कि आप ने तलाक के बाद दूसरी शादी का फैसला क्यों लिया है। क्योंकि बहुत से लोग सिर्फ इसलिए दूसरी शादी के बारें में विचार करते हैं कि वो अकेलेपन की शिकार है। अगर इस वजह से फैसला ले रही हैं तो आपको कई बार इस पर विचार की जरूरत हैं, क्योंकि हो सकता है कि नई शादी के बाद भी आपको वो ना मिल पाए जिसकी आप चाहत कर रही हैं। इसलिए अपने आप से ये सवाल जरूर पूछें।

नये साथी के बारें में जांच-पड़ताल जरूर करें
ऐसा कई बार होता है कि महिलाएं अपनी टूटी हुई शादी को लेकर परेशान होती हैं और भावनाओं में बहकर वो दूसरे रिश्ते में आने के लिए उसे स्वीकार कर लेती हैं। लेकिन वो यहां पर एक गलती भी कर बैठती हैं वो है कि अपने नये साथी के बारें में जांच-पड़ताल ना करना। इसलिए नये रिश्ते में बंधने के लिए आपको अपने होने वाले पति के बारें में पूरी जानकारी होनी चाहिए, जिससे आपको आगे की लाइफ में परेशानी ना हो। आपको होने वाले पति के स्वाभाव, उसके कामकाज, उसका परिवार, दोस्तों के बारें में पता होना चाहिए, क्योंकि जो गलती आप एक बाह कर चुकी है उसे दोबारा दोहराने में सिर्फ और सिर्फ आपका ही नुकसान है।

अगर पहली शादी से बच्चा है तो इससे जुड़ी बातों पर जरूर बात करें
अगर पहली शादी से आपके बच्चे हैं तो इसके बारें में भी आपको बहुत सोंच विचार करना होगा। क्योंकि बच्चों के पालन-पोषण का मामला काफी जरूरी है। मां की दूसरी शादी के बाद बच्चों को काफी मुश्किलें आती हैं। इसलिए आपको अपने बच्चे के बारें में विचार करके ही कोई फैसला लेना होगा। आपको अपने होने वाले पार्टनर से इस बारें में गंभीर रूप से चर्चा करनी होगी। साथ ही कानूनी रूप से भी आपको बात करनी होगी, जिससे आपके बच्चे का भविष्य खराब ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
