Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
शादीशुदा कपल्स लॉकडाउन के दौरान न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा पछताना
पति पत्नी का रिश्ता अटूट और बेहद पवित्र माना गया है। विवाह के बाद पति पत्नी हर मोड़ पर एक दूसरे का साथ देते हैं। कभी कभी बहस-तकरार होती है तो कभी प्यार मोहब्बत की बरसात होती है। पूरे देश में लॉकडाउन लग जाने के बाद अब शादीशुदा जोड़ों को साथ में समय बिताने का भरपूर मौका मिल रहा है। इस तरह की स्थिति सभी लोगों के लिए नयी है।

लॉकडाउन का ये समय पति पत्नी को अपने रिश्ते मजबूत करने का मौका दे रही है, मगर साथ ही झगड़े की संभावना भी बराबर बनी हुई है। दोनों पार्टनर वर्किंग हो या नहीं, इतना वक्त साथ में बिताने के समय कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरुरी है।
इतना ही नहीं, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब कई कंपनियों ने आने वाले समय में अपने कर्मचारियों को घर से ही काम जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अगर आप चाहते हैं कि पति पत्नी के बीच लॉकडाउन का ये समय हंसी खुशी और प्यार से गुजरे तथा पार्टनर के साथ किसी तरह की तकरार न हो तो इन गलतियों को करने से बचें।

आपका पार्टनर नहीं है पंचिंग बैग
शुरुआत में सभी लोग घर से काम करने को लेकर उत्साहित थे, मगर जब रोज रोज ऐसा करना पड़े तो ये बोरिंग भी लगने लगता है। घर से काम करने के दौरान हो सकता है आप अपने वरिष्ठों की उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाएं। वर्क फ्रॉम होम करने से काम की क्वालिटी पर भी असर पड़ता है। अब इसके लिए आप अपने पार्टनर को न तो जिम्मेदार मानें और न ही उन पर इस बात का गुस्सा निकालें। ऑफिस के काम से अगर मूड चिड़चिड़ा हो रहा है तो आपका थोड़ी देर चुप रहना ही बेहतर है। अपना वर्किंग शिफ्ट खत्म कर लेने के बाद आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। उस समय आप अपनी समस्या उनसे डिस्कस कर सकते हैं।

काम की जिम्मेदारी सिर्फ एक पर
यदि आपने घर के कामकाज के लिए कोई हेल्पर लगा रखा था तो वो भी लॉकडाउन लग जाने के कारण काम पर नहीं आ सकते हैं। ऐसे में घर के सारे कामकाज लोगों को खुद से ही करने पड़ रहे हैं। दोनों वर्किंग हों या दोनों में से कोई एक वर्क फ्रॉम होम कर रहा हो, घर के कामों की जिम्मेदारी दोनों को निभानी चाहिए। किसी एक द्वारा घर के झाड़ू, बर्तन, कपड़े, खाना आदि का काम करने से झगड़ा होने की संभावना अधिक रहती है।

साथ रहकर भी साथ न रहें
ज्यादा समय तक एक दूसरे के करीब रहने से भी झगड़े की संभावना बढ़ जाती है। पर इस स्थिति में आप कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं। आप बस इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर के हर काम में अपनी टांग न अड़ाएं। आप उन्हें पर्सनल स्पेस देंगे तो आपको भी खुद के लिए समय मिलेगा।

लॉकडाउन का मतलब बार बार सेक्स नहीं
घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गयी है। लॉकडाउन के कारण आपको न चाहते हुए भी घर पर ही रहना पड़ रहा है। मगर इसका मतलब ये नहीं है कि आप इस समय का इस्तेमाल केवल शारीरिक संबंध बनाने के लिए करें। याद रखें कि किसी भी चीज की अति बुरी होती है। आपके बार बार सेक्स की डिमांड से आपके पार्टनर का मन इससे ऊब सकता है। आप कडलिंग में समय बिताएं और बार बार इंटिमेट रिलेशन बनाकर इसे बोरिंग न बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
