Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मैट्रिमोनियल वेबसाइट ने की सारी हदें पार, वर्जिनिटी की गारंटी देने के लिए तैयार
शादी विवाह के लिए दोस्ती रिश्तेदारी में अच्छा रिश्ता ढूंढने के अलावा लोग मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स की भी मदद लेते हैं। वहीं अब मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स इसे और ज्यादा फायदेमंद बिजनेस बनाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट ने उस वक्त सुर्खियां बटोरी जब उसने अपनी साइट पर दावा किया कि यहां आपको वर्जिन लड़के और लड़कियों के रिश्ते मिलेंगे। इसके बाद से इस तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं कि जिस रिश्ते की नींव प्यार और भरोसे पर रखी जाती है, वहां क्या अब भी वर्जिनिटी का आधार मायने रखता है।

महशूर मैट्रिमोनियल वेबसाइट की नकल
वर्जिन रिश्ते मुहैया कराने वाला ये विज्ञापन Shadi डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर सामने आया है। आपको बता दें कि ये मशहूर Shaadi डॉट कॉम की वेबसाइट से अलग है। इन दोनों के नाम में सिर्फ एक अक्षर 'a' का फर्क है। इस तरफ जब लोगों की नजर पड़ी और साइट से इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गयी तब उन्होंने इसकी जिम्मेदारी मार्केटिंग टीम के ऊपर डाल दी और अब वो अपनी साइट से भी ये सेक्शन हटा चुके हैं।

वर्जिनिटी पर हंगामा क्यों
आमतौर पर वर्जिनिटी का रूल लड़कियों के लिए रखा जाता है। किसी लड़की के वर्जिन होने का मतलब है कि उसने अभी तक शारीरिक संबंध नहीं बनाया है। उसका कौमार्य सुरक्षित है। आज भी कई लोग लड़की की वर्जिनटी को उसकी पवित्रता से जोड़ कर देखते हैं। ये भी एक बड़ी वजह है कि मैट्रीमोनियल साइट ने वर्जिनिटी को एक श्रेणी के तौर पर जोड़ दिया ताकि लोग उनके प्लेटफॉर्म पर रिश्ते ढूंढने के लिए आएं।

वर्जिनिटी चेक करने के लिए रिवाज
भारत के कई ऐसे इलाके हैं जहां शादी के बाद लड़की की वर्जिनिटी जांचने के नाम पर अलग अलग रीति-रिवाज बनाए गए हैं। उदाहरण के लिए शादी के बाद दूल्हा दुल्हन की पहली रात के लिए उनके बिस्तर पर सफेद रंग की चादर बिछाई जाती है। इससे अगले दिन यह चेक किया जा सकता है कि दुल्हन वर्जिन है या नहीं। अगर चादर पर ब्लीडिंग के निशान न हो तो लड़की के कैरेक्टर पर शक किया जाता है और कई बार रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच जाता है।

फेक वर्जिनिटी के नाम पर चल रहा बाजार
ऐसा कहीं प्रमाणित नहीं हुआ है कि शारीरिक संबंध के दौरान खून न आने से लड़की वर्जिन नहीं थी। मगर समाज में इसे लेकर इतना ज्यादा हाइप बना दिया गया है कि अब लड़कियां शादी के बाद अपने आपको वर्जिन साबित करने के लिए कई तरह के तरीके अपना रही हैं। मार्केट में इस तरह के प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं जो फर्स्ट नाईट पर लड़की को वर्जिनिटी साबित करने के टेंशन में राहत देती हैं। उदाहरण के लिए बाजार में ऐसी पिल मौजूद है जिसे केवल शारीरिक सबंध बनाने से कुछ देर पहले अपनी वजाइना में रखना होगा और इंटरकोर्स के दौरान इससे ब्लड निकलने जैसा आभास होगा। इस तरह लड़कियां अपने पार्टनर को अपने वर्जिन होने का सबूत दे रही हैं।

कई क्लिनिक भी हैं मौजूद
शादी के समय लड़कियों के ऊपर वर्जिन होने के दबाव को भुनाने के लिए कई क्लिनिक भी खुल गए हैं। ये सर्जरी करके लड़कियों की फेक हाइमन तैयार करने का दवा करते हैं। हाइमनोप्लास्टी नाम की सर्जरी लड़कियों के बीच काफी महशूर हो रही है। ये क्लिनिक गुपचुप तरीके से लड़कियों की इस समस्या का समाधान करने का दावा करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
