Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Marriage Tips: शादी के बाद आ रही है मायके की याद तो ये आसान तरीके आजमाएं, नहीं महसूस होगी पैरेंट्स की कमी

दुनिया में ऐसा शायद ही कोई देश हो जहां पर लड़कियों को शादी के बाद अपना घर छोड़कर ससुराल नहीं जाना पड़ता है। दुल्हन को अपना मायके से ससुराल आना ही पड़ता है। नई जगह, नये लोगों के साथ एडजस्ट करने में दुल्हन को मुश्किल भी होती है। ससुराल जाने के बाद दुल्हन अपने मायके को भी काफी याद करती हैं। अगर आपको भी शादी के बाद अपने घर की याद सता रही है तो आप यहां बताई जा रही कुछ आसान टिप्स की हेल्प लेकर अपने पैरेंट्स और फैमली मेंबर्स की कम नहीं महसूस करेंगी।

Marriage Tips: ससुराल के सदस्यों के साथ वक्त बिताएं
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के लिए ससुराल में सबकुछ नया होता है। नये लोगों के साथ घुलना मिलना थोड़ा टफ काम होता है, अगर आप भी किसी से जल्दी किसी के साथ इनवॉल्व नहीं हो पाती हैं या फिर बात करने में झिझकती हैं तो आपके इसके लिए खुद में थोड़ा सा बदलाव लाना होगा और परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत, घुलना मिलना होगा। अगर आप अकेले कमरें में रहेगी तो मायके की याद और ज्यादा आएगी। इसलिए ससुराल वालों के साथ टाइम स्पेंड करना शुरू करें। उनको जानने की कोशिश करें। सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने पति के बारें जानना शुरू करें, उनके बारें में परिवार के सदस्यों पूछें। इससे आपको नये परिवार और अपने पति के बारें में जानने को भी मिलेगा जो आप नहीं जानती हैं। मायके की याद भी गायब हो जाएगी।

Marriage Tips: फैमली से वीडियो कॉल पर बात करें
आप अपनी फैमली से वीडियो कॉल पर बात कर सकती हैं। क्योंकि अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि शादी के बाद दुल्हन को नये घर में हिचकिचाहट होती है, थोड़ी डरी हुई भी होती है। इसलिए आप अपने पैरेंट्स से वीडिया कॉल पर बात करके अपनी टेंशन को दूर कर सकते हैं। जो लड़कियां अपने माता-पिता का बहुत खयाल रखती हैं, उनके खाने पीने, उनकी मेडिसिन का ध्यान वहीं रखती हों, तो ऐसे में पैरेंट्स की चिंता भी रहती है कि उन्होंने खाना खाया या नही, दवाईयां टाइम पर ली या नहीं। इसलिए आप उनसे वीडियो कॉल पर बात करके उनका हालचाल पूछ सकती हैं। साथ ही आपको ससुराल में कैसा लग रहा है, जैसे की मां-बाप को चिंता रहती हैं, उनकी टेंशन भी दूर कर सकते हैं।

Marriage Tips: ससुराल में परिवार के साथ फिल्में देखें
आप को इस बात को अपने दिल में बिठा लेना है कि अब ससुरा ही आपका घर है, इसलिए मायके की याद को धीरे-धीरे कम करें। इसके लिए आप ससुराल के सदस्यों के साथ फिल्में देखें, ओटीटी पर कोई सिरीज देखें, या फिर कोई नई फिल्म लगी हो तो उसे भी अपने परिवार या पति के साथ जाकर फिल्म थिएटर में फिल्म देख सकती हैं। इससे भी आपको अपने मायके की याद को कम करने में आसानी होगी।

Marriage Tips: बेटी कहीं भी रहे पैरेंट्स का प्यार कभी कम नहीं होता
पैरेंट्स के घर का स्थान कोई जगह नहीं ले सकती हैं। मां-बाप का प्यार कभी कम नहीं हो सकता है, चाहे बेटी ससुराल में रहे, लेकिन बेटी अगर ससुराल में अच्छे से रह रही है, उसे किसी तरह की टेंशन नहीं है तो ये किसी सी पैरेंट्स के लिए उनकी दुआ कबूल करने वाली बात होती है। मां-बाप की याद तो हमेशा ही बेटी को आती है, लेकिन उसे शादी के बाद नये परिवार, लोग, अपने पति के दिल में स्थान बनाने के लिए काम करना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
