Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Relationship Tips: शादी के बाद पार्टनर कर रहा अपमानजनक व्यवहार? तो इन तरीकों से करें हैंडल

कई बार ऐसा देखा जाता है कि कपल सबके सामने तो परफेक्ट दिखते हैं, लेकिन उनका रिलेशन अंदर से खोखला होता जा रहा होता है।अगर पार्टनर की तरफ से आपको सम्मान, प्यार नहीं मिल रहा है तो आप अंदर ही अंदर घुटने लग जाते हैं। हैप्पी मैरिड लाइफ जो सामने ने नजर आती हो, जरूरी नहीं है कि वो अच्छी ही निभ रही हो। कई बार ऐसा देखा जाता है कि कपल सबके सामने तो परफेक्ट दिखते हैं,लेकिन उनका रिलेशन अंदर से खोखला होता जा रहा होता है। दोनों के बीच सम्मान, प्यार किसी रिश्ते की नींव होती है। अगर ये दोनों चीजें कम होने लग जाती हैं तो रिश्ते की नीव हिलने लगती है। सम्मान, इज्जत, विश्वास ये कपल के रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी है। अगर पार्टनर की तरफ से आपको सम्मान, प्यार नहीं मिल रहा है तो आप अंदर ही अंदर घुटने लग जाते हैं, इसका नतीजा स्ट्रेस, तनाव, मेंटल प्रॉबलम का सामने कर लग जाते हैं। अगर आप इसका कोई समाधान नहीं निकालते तो आपकी शादी को कोई नहीं बचा सकता सिवाए आपके। इसके लिए आपको अपने पार्टनर के व्यवहार के बारें में समझना होगा कि आखिरकार उसका बिहेवियर ऐसा क्यों हो गया है, इसके पीछे का रीजन जरूर जानें और उसका हल निकाले। यहां पर हम आपको टिप्स दे रहे जिससे आप पार्टनर के निगेटिव रवैये को समझ सकें और उसका निवारण करने के लिए काम कर सकें-

Marriage Advice: जब पार्टनर ने शादी दवाब के कारण की हो
कई बार ऐसा होता है, पार्टनर किसी और से शादी करना चाहता था, लेकिन अपने परिवार के दवाब के कारण उसे आपसे शादी करनी पड़ी। शादी तो वो कर लेता है लेकिन वो प्यार और सम्मान नहीं दे पा रहा होता जो एक पत्नी के तौर पर आपको मिलना चाहिए। अगर आपके पार्टनर के साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो आपको उसके साथ बैठकर बात करनी चाहिए। उसके साथ ऐसा बिहेव करें, जिससे वो अपने पुराने प्यार को भूल कर आप से लगन लगा ले। आपको उसके लिए समर्पित होना पड़ेगा।

Marriage Advice: पार्टनर कच्चे कान वाला हो
लाइफ पार्टनर का बर्ताव कई बार इस वजह से आपके प्रति बुरा हो जाता है, जब कोई आपके बारे में कुछ गलत बताता है। ये इस वजह से भी होता है कि आपका पार्टनर कान का कच्चा है। इसके लिए आपको काफी सावधानी से काम लेना होगा और अपने पार्टनर को ऐसे लोगों और बातों से दूर रखना होगा। आपका अपने पार्टनर को अपने काम से दिखाना होगा कि आप वैसी नहीं है जैसा दूसरे ने निगेटिव तरीके से आपके पति को बताया था।

Marriage Advice: पार्टनर को जताएं आप उसका सम्मान करती हैं
आप जब ये देख रही हैं कि पार्टनर का बर्ताव आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आप उसके किये कामों की तारीफ करें। उसकी पसंद की चीजे बनाएं, पति की लोगों से तारीफ करें। आपको ये दिखाना है कि भले ही वो आपको पसंद नहीं करते हैं,लेकिन आप उनका सम्मान करती हैं, दूसरे के सामने भी इज्जत देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
