Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Pre Wedding Shoot: अपनी शादी पर प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये प्लेस
चाहे लड़का हो या लड़की हो शादी हर किसी की लाइफ का सबसे अहम पार्ट होता है, जहां से उसकी जिंदगी बदल जाती है। और अपनी लाइफ के इस टर्निंग प्वाइंट के लिए लोग अपने हिसाब से बेस्ट करना चाहते हैं, जो उनकी लाइफ के लिए मोमेरेबल हो। इस खास पल को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड बढ़ गया है और लोग इसको काफी पसंद भी करते हैं। कुछ कपल प्री-वेडिंग शूट अपने शहर, देश या फिर देश के बाहर जाकर भी करवाते हैं। लेकिन अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आपको अपनी शादी के लिए प्री-वेडिंग शूट करवना होना तो यहां कई सारे ऐसे प्लेसेस हैं जहां पर आप परफेक्टली शूट करवा सकते हैं।

दिल्ली तो वैसे भी अपने खूबसूरत मोन्यूमेंट्स के जाना जाता है। यहां पर आप ऐतिहासिक टच देते हुए फोटो शूट आराम से करवा सकते हैं। आपकी तस्वीरें भी यहां पर लाजवाब आएंगी। कपल रोमांटिक पोज के साथ खूबसूरत प्री-वेडिंग शूट करवा सकते हैं

हौज खास विलेज
हौज खास विलेज दिल्ली का एक बेहतरीन और खूबसूरत पार्ट हैं, जहां पर आपको बहुत सारी हरियाली और झील दिखाई देती है। साथ ही पुराने किले भी यहां पर मौजूद हैं। अगर आप शादी के लिए प्री-वेडिंग शूट करवाना चाहते हैं तो हौज खास विलेज बेस्ट प्लेस है। यहां की खूबूसरत लोकेशन पर आप कई तरह से रोमांटिक पोज के साथ फोटो क्लिक करवा सकते हैं।
कुतुबमिनार
कुतुबमिनार के कहने ही क्या, ये तो दिल्ली की शान है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में स्थान मिला हुआ है। इसके आस पास कई सारे ऐसे प्लेसेस हैं जहां पर आप जाकर प्री-वेडिंग शूट करवा सकते हैं, आपको कुतुब मिनार का बैकग्राउंड मिल जाएगा, जो आपकी प्री-वेडिंग शूट में चार चांद लगा देता है।
पुराना किला
आप दिल्ली के पुराने किले में जाकर भी फोटो शूट करवा सकती हैं, यहां पर कई ऐसे प्लेस हैं जहां से फोटो काफी परफेक्ट आती है। साथ ही रोमांटिक पोज भी आप आराम से दे सकते हैं। पुराना किला में एंट्री फ्री है।
हुमायूं का मकबरा
हुमायूं का मकबरा देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। मुगल काल का ये स्मार्क आपके प्री-वेडिंग शूट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर कई सारी फिल्मों के रोमांटिक सीन भी शूट होते हैं। ये आपके प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट जगह है।



Click it and Unblock the Notifications
