Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Relationship Tips : मैरिड लाइफ में आ रही हैं दिक्कत तो पैरेंट्स से लें काउंसलिंग
अक्सर ये होता है कि आप किसी भी तरह की कोई राय अपने पैरेंट्स से ना लेकर अपने दोस्तों या दूसरे लोगों से लेते हैं। अगर कोई परेशानी होती है तब भी आप अपने माता-पिता को ना बताकर दूसरों के साथ सारी बातें शेयर करते हैं। लेकिन आप इस बात को भूल जाते हैं कि वो आपके माता-पिता है, जितनी फिक्र से वो आपको बातें समझाएंगे और कोई नहीं बता सकता ना ही समझ सकता है। उनको लाइफ का ज्यादा अनुभव है। उनके बताई हुई एडवाइज़ आप के हमेशा काम आएगी। आपको अपने माता-पिता से जरूर बात करनी चाहिए, लेकिन इस बात को समझते हुए कि कौन सी बात उनको कब बतानी है, ये काफी अहम है। अगर आर अपने मैरिड लाइफ से रिलेटेड कोई परेशानी को शेयर करना चाहते हैं, उनकी राय लेना चाहते हैं तो इस बात को ध्यान में रखना होगा कि उनसे कब बताना है, कब उनकी मदद लेनी है। आइये जानते हैं इन्ही सारी बातों के बारें में-

वैवाहिक जीवन की इन परेशानियों में लें माता-पिता से सलाह
कई बार ऐसा होता है कि शादी के बाद कपल्स को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। चाहे वो आपसी अंडरस्टैडिंग को लेकर या फिर कोई अन्य बात को लेकर। इस तरह की परेशानी को पहले अपने लेवल पर सही करने की कोशिश करें, लेकिन फिर भी जब कुछ समझ में ना आ रहा हो तब अपने माता-पिता की सलाह लेनी चाहिए। आपके पैरेंट्स ही इस बात को अच्छे से समझ सकते हैं और अच्छे से आप दोनों को समझा सकते हैं, कि एक अच्छी और खुशहाल शादी के लिए कैसे रहा और निभाया जाता है।

वैवाहिक जीवन की इन परेशानियों में लें माता-पिता से सलाह
अगर आप और आपका लाइफ पार्टनर हमेशा एक दूसरे पर इल्जाम और दोष दे रहे हैं तो ये अच्छे शादीशुदा लाइफ के लिए अच्छे संकेत नहीं है। इन सब से रिश्ता खराब होने लगता है। इस तरह की समस्या में आपके पैरेंट्स आपकी हेल्प कर सकते हैं। वो आपको इस बारें में अच्छे से समझा सकते हैं, इसकी बुरे पक्ष से आपको रूबरू करवा सकते हैं। वो आपकी हेल्प करेंगे शादी के बंधन को मजबूत करने के लिए।

वैवाहिक जीवन की इन परेशानियों में लें माता-पिता से सलाह
ऐसा बहुत बार होता है कपल्स के बीच किसी ना किसी वजह से लड़ाई होती है और फिर बातचीत भी बंद हो जाती है। अगर ऐसा ज्यादा वक्त तक चलता है तो रिश्ता कमजोर होने लग जाता है, कड़वाहट बैठने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने मम्मी-पापा से सलाह लेनी चाहिए। वो आपको आपकी और पार्टनर दोनों की ही गलतियों को बताएंगे और दोनों को ही समझाएं। जिससे आप दोनों अपनी गलतियों को स्वीकार करें और बातचीत दोबारा शुरू करें।

वैवाहिक जीवन की इन परेशानियों में लें माता-पिता से सलाह
बहुत बार ऐसा होता है कि कपल्स के बीच तल्खी इतनी बढ़ जाती है कि दोनों शादी को खत्म करने के बारें में विचार करने लग जाते हैं। अगर आप और आपके पार्टनर के बीच भी कुछ ऐसा हो रहा है, कि तलाक लेने के बारें में सोंचने लग गये हैं तो कुछ वक्त ठहर जाएं और इस बारें में अपने पैरेंट्स से बात करें, क्योंकि इस बात जो आपकी लाइफ में हो रहा है उसे आपके माता-पिता के अलावा और कोई नहीं समझ सकता है। कोई भी पैरेंट्स ये नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चों का घर खराब हो। वो हर वो बात आपको समझाएंगे जिससे की आप दोनों के बीच रिश्ता कायम रहे, लड़ाई झगड़े ना हो, और तलाक की बात भी आप दोनों अपने दिमाग से निकाल दें।क्योंकि वहीं लोग हैं जो आपको सबसे बेहतर ढंग से बता सकते हैं कि लाइफ एक साथ कैसे गुजारी जाती है, वो खुद अपना एग्जांपल सामने रखकर आपको समझाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications