Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ramadan 2023: इस रमज़ान अपने परिवार के साथ इन तरीकों से रिश्ता करें मजबूत
रमजान का पाक महीना चल रहा है, और इस महीने की सबसे खास बात ये होती है कि एक परिवार साथ में बैठकर रोजा खोलता है। लोग कोशिश करते हैं कि वो कहीं पर भी हो, ऑफिस, कालेज, मार्केट कहीं भी वो घर पर आकर एक साथ इफ्तार करें। इसके साथ ही रमजान के महीनें में मुस्लिम फैमली अपने घरों में इफ्तार के लिए पड़ोसियों, रिश्तेदारों, दोस्तों को बुलाती है। सभी साथ में बैठकर रोजा खोलेते हैं और अल्लाह पाक से दुआएं मांगते हैं।
मुस्लिम परिवार के लोग अगर शहर से बाहर होते हैं, सालभर अलग अलग जगहों पर रहते हैं लेकिन रमाजन के टाइम सभी की कोशिश होती है कि अपने घर पर मौजूद हों, उनके अकेले रोजा ना खोलना पड़ें। इसमें सबसे अहम है आपकी कोशिश, अगर परिवार के सदस्य एक साथ परिवार में आने का ना सोंचे तो ये संभव नहीं हो पाता है।

रमाजन में करने वाले कामों को एक साथ करना
अगर आप और आपका परिवार कुछ वक्त के लिए रमजान में किये जाने वाले कामों जैसे रोजा, नमाज, इफ्तार, सहरी, कुरआन की तिलावत, एक साथ इफ्तार बनाना और टेबल पर सजाना, इसी तरह से सहरी में सुबह उठकर परिवार के लोगों के लिए नाश्ता बनाना, ये परिवार के लिए बहुत अहम हो जाते हैं। इससे परिवार के सदस्यों का रिश्ता मजबूत होता है, रिश्ते की नींव मजबूत होती है। यहां पर हमने कुछ आइडियाज दिये हैं, जिनको अपनाकर आप अपने परिवाार के लिए इस रमजान कुछ खास कर सकते हैं-

घर में एक साथ नमाज अदा करें
किसी में नमाज में 20 मिनट या उससे कम समय लगता है, जब नमाज का वक्त हो तो घर की औरतें कोशिश करें कि वो एक साथ आकर नमाज पढ़ें। घर के मर्द तो मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते ही हैं। घर की औरतें एक दूसरे के काम में हाथ बंटा कर एक साथ नमाज पढ़ने का वक्त निकाल सकती हैं।

सहरी या इफ्तार साथ में करें
पैगंबर मुहम्मद साहब की हदीस शरीब है कि खाना एक साथ खाओ और उस पर अल्लाह का नाम लो। ये तुम्हारे लिए ब्लैसिंग हैं। एक साथ खाने को खाना, उस खाने से कहीं ज्यादा है। इसलिए परिवार के साथ रमजान के पाक महीने में रोजा खोले इफ्तार करें और सुबह सहरी के वक्त उठकर सभी एक साथ मिलकर सहरी खाएं। ये आपकी लाइफ के सबसे अच्छे पलों में से एक होगा, जिसे आप हमेशा याद रखेंगे कि आप अपने परिवार के साथ इफ्तार और सहरी करते थे।

एक साथ इकट्ठे होकर हदीसें सुनाएं
रात को सोने से पहले परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर बाते करें और इस्लाम से संबंधित अच्छी बातें शेयर करें। हदीसें सुनाएं, पैंगम्बर मोहम्मद साहब की लाइफ स्टोरी परिवार के लोग बैठकर सुने और उनकी शिक्षाओं पर अमल करने की कोशिश करने का प्रॉमिस करें। इससे भी परिवार में मोहब्बत और यूनीटी बनी रहती हैं।

एक साथ बैठकर दुआ करना
नॉर्मल डेज में ये पॉसिपल नहीं हो पाता है कि सभी एक साथ बैठकर दुआ करें, लेकिन रमजान के महीनें में ये आप अच्छे से कर सकते हैं। दिन में किसी भी समय जब हर कोई एक ही जगह पर हो, चाहे वह घर हो या कार। अल्लाह पाक की तारीफों से शुरू करो, फिर पैगंबर मोहम्मद साहब पर दुरूद भेजना शुरू करें। ये इस रमजान पूरे परिवार के लिए एक अच्छी प्रेक्टिस में शुमार हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
