Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शादी के बाद लड़की के जीवन में क्यों आ जाता है बदलाव, ये कारण होते हैं जिम्मेदार

शादी हर किसी के जीवन का एक ऐसा फैसला है जिसके बाद लड़के-लड़की के साथ-साथ उनसे जुड़े लोगों की जिंदगी में भी काफी बदलाव हो जाता है। दो लोग जो अपने पार्टनर के साथ अपनी पूरी लाइफ शेयर करने के लिए तैयार हो जाते है। उनके सुख दुख को अपना बना लेते हैं। वहीं परिवार वाले भी न सिर्फ लड़के लड़की को अपना समझते हैं। बल्किन एक दूसरे के परिवार से भी उनका रिश्ता बंध जाता है। लेकिन शादी के बाद सबसे ज्यादा बदलाव एक लड़की के जीवन में आता है। शादी के बाद एक लड़की अपना घर छोड़कर अपना रहन-सहन छोड़कर दूसरे के घर आती है। दूसरे के घर को पूरी तरह अपना बनाने की कोशिश करती है। एक बेटी, बहन से पत्नी, बहु का सफर पूरा करती है। जिस घर में उसका बचपन गुजरा उस घर को अपने आराम को छोड़कर दूसरे घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। अपने मायके में बेफिक्र रहने वाली लड़की को ससुराल में जाकर कई जिम्मेदारियां अपने कंधों पर उठानी होती है। आज हम इस लेख में शादी के बाद लड़कियों के जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बात करेंगे।

1. करियर के साथ समझौता
शादी से पहले एक लड़की अपने करियर पर पूरी तरह फोकस करती है। कुछ बनने की चाह उसके मन में होती है। लेकिन शादी के बाद अपने आप उसकी प्राथमिकताएं बदल जाती है। शादी के बाद नए लोगों के बीच रहने, उनके साथ मैनेज करने, सबकी सुविधाओं का ध्यान रखने में उनका सारा समय गुजर जाता है। ऐसे में वो अपने करियर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें पाती है। वहीं मां बनने के बाद उनके जीवन में परिवर्तन औऱ ज्यादा आ जाता है। घऱ परिवार क साथ बच्चे का भी ध्यान रखने में उनका करियर पीछे छुट जाता है।

2. ससुराल की जिम्मेदारी
शादी के बाद एक लड़की को कुछ भी करने से पहले अपने पति और ससुराल वालों से पूछना पड़ता है। वो पहले की तरह खुलकर घूम नहीं सकती है, न दोस्तों के साथ जब मन किया पार्टी कर सकती है। इसके साथ ससुराल में सबका ध्यान रखना सबकी जरुरतों का ध्यान रखना जैसी न जाने कितनी जिम्मेदारियां उनके ऊपर आ जाती है। शादी के बाद लड़कियां अपने आप ही काफी जिम्मेदारी हो जाती हैं।

3. लड़कियों में आ जाती है सहनशीलता
शादी से पहले जो लड़की किसी की बातें सुनती नहीं थी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होकर बैठ जाती थी। शादी के बाद ससुरालवालों के सामने उसका व्यवहार ही बदल जाता है। ससुराल वालों के सामने वो किसी तरह का गुस्सा नहीं कर पाती। अपनी बात भी रखने में उसे डर लगता है। शादी के बाद घर को बंधे रखने की जिम्मेदारी पूरी तरह उस पर आ जाती है। इसलिए वो चीजों को सहन करना सीख जाती है।

4. अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचना
एक लड़की शादी से पहले सबसे पहले अपने बारे में सोचती थी, लेकिन शादी के बाद वो कोई भी फैसला लेने से पहले अपने ससुराल वालों के बारे में सोचने लगती है। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने पति और ससुराल वालों की राय और सहमति जरुर लेती हैं।

5. खुद के लिए नहीं मिलता समय
शादी के बाद लड़की का सामाजिक दायरा बढ़ जाता है। घर की जिम्मेदारियों के बीच इतना बीजी हो जाती हैं कि उनके पास खुद के लिए भी समय नहीं मिलता। वहीं अगर वो वर्किंग है तो घर ऑफिस की जिम्मेदारियों में ही वो उलझ कर रह जाती है।

6. ड्रेसिंग स्टाइल में बदल
शादी से पहले लड़की अपने मन के कपड़े खुलकर पहन पाती है। लेकिन शादी के बाद उसके ड्रेसिंग स्टाइल में पूरी तरह बदलाव आ जाता है। ससुराल में जिस तरह के कपड़े पहने जाते हैं, लड़की को वहीं स्टाइल अपनाना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
