Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Relationship Tips:: शादी करने से पहले फाइनेंशियल चेकलिस्ट की जांच अहम, लड़के से मांगे ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

भारत में ज्यादातर अरेंज मैरिज का ही रिवाज़ है, जिसमें लड़की के पैरेंट्स लड़कों को देखते हैं, साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति को भी देखते हैं। उनकी इसके बारें में जानकारी लेना भी सही है, क्योंकि शादी उनकी बेटी की है, शादी के बाद उसे किसी तरह की फाइनेंशियल प्राॉबलम ना हो, ये देखना उनका फर्ज होता है। शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें पारदर्शिता का होना काफी महत्वपूर्ण है। शादी के बाद लड़की को अपने की खराब आर्थिक स्थिति का पता चले तो इससे रिश्ते में दरार पड़ने के साथ ही तलाक तक की नौबत आ जाती है। इसलिए लड़के और उसके परिवार को आर्थिक स्थिति को लेकर ना झूठ बोलना चाहिए ना ही किसी बातें बढ़ा-चढ़ा कर बतानी चाहिए। उनको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को लड़की और उसके घर वालों को क्लियर करना चाहिए। चाहे शादी लव मैरिज से हो या अरेंज से हो, महत्वपूर्ण ये है कि एक दूसरे को सही बातें बताई जाएं, जिससे रिश्ता शादी के बाद मजबूती के साथ बंधा रहे। उसमें किसी तरह की कोई गांठ ना पड़े।

Relationship Tips : शादी से पहले आर्थिक स्थिति पर बात करना जरूरी क्यों ?
शादी से पहले आर्थिक स्थिति को लेकर बातें करना काफी जरूरी है। क्योंकि पति पत्नी के बीच अगर सबसे ज्यादा लड़ाई झगड़े होते हैं तो वो पैसे को लेकर ही होते हैं। जिसकी वजह से रिश्तें में कड़वाहत आ जाती है, या फिर तलाक तक की नौबत भी आ सकती है। शादी में कौन कितना खर्च करेगा, इसके बारें में भी बात करना महत्वपूर्ण है, जिससे किसी एक पक्ष पर आर्थिक बोझ ना पड़े। वहीं शादी के बाद नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं, उसको लेकर क्या प्लानिंग है इस पर भी बात करना अहम है। इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहती है, किसी तरह की परेशानी जन्म नहीं लेती, साथ ही लड़की के परिवार को इत्मेनान होता है कि उनकी बेटी को किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं होगी उसके ससुराल में।

Relationship Tips : सैलरी के बारें में खुल कर बात करना
आज के वक्त में लड़का और लड़की दोनों ही नौकरी करती है, उनकी अर्निंग और खर्चे होते हैं। लेकिन शादी से पहले लड़का और लड़की को अपनी सैलरी और अपने खर्चों के बारे में एक दूसरे से खुलकर बात करनी चाहिए, जिससे शादी के बाद परेशानी ना हो। अगर आपने अपनी सैलरी बढ़ाचढ़ा कर बताई तो भविष्य में ये आपके लिए नुकसान वाला सौदा होगा। क्योंकि आप सामने वाले को धोखा देंगे। बाद में सच्चाई सामने आने पर परिणाम बहुत बुरा होता है।

Relationship Tips : शादी से पहले लोन के बारें में
अगर लड़का या लड़की ने शादी से पहले किसी तरह का लोन लिया है तो उस पर भी बात कर लेनी चाहिए। क्योंकि काफी लोग अपनी पढ़ाई को लेकर एजुकेशन लोन लेते हैं। आप शादी से पहले आप एक दूसरे को बता दें कि लोन आपका कब खत्म हो रहा है। वहीं अगर आप ने होम लोन या फिर और किसी तरह का लोन ले रखा है तो उसके बारें में भी क्लियर करके बता दें। क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ती है। ऐसे में लड़की या लड़के को बता होना चाहिए कि उसे कैसे खर्च करना होगा, या कुछ दिक्कतों का सामना करना होगा।

Relationship Tips : सेविंग्स के बारें में डिस्कशन जरूरी
आपको शादी से पहले अपनी सेविंग्स पर भी बात कर लेनी चाहिए। इन बातों को छुपाना बहुत ही गलत है। अगर आपके पास कोई सेविंग्स नहीं है तो भी आपको सामने वाले पक्ष को क्लियर करके बताना चाहिए, जिससे सामने वाला ये समझ सके कि उसे क्या फैसला लेना है। क्योंकि शादी का फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है। इससे पूरा जीवन बदल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
