Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips : मायके वालों की दखल से बिगड़ रहा दांपत्य जीवन, इसमें पति भी है दोषी, जानिए कैसे

शादी के बाद अक्सर बेटियों को अपनी घर की याद आती है, मां की याद सबसे ज्यादा आती है तो ऐसे में वो अपनी मॉम को कॉल या वीडियो कॉल पर बात कर लेती हैं, और बेटी को देखकर मां को भी सुकून रहता है। लेकिन जब यही फोन कॉल पर बातें कुछ घंटों में होने लग जाए और बेटी अपने ससुराल और पति के बारें में हर छोटी बड़ी बातें अपनी मां के साथ शेयर करने लग जाती हैं तब ये खतरे की घंटी होती है। क्योंकि बेटियों के गृहस्थ जीवन में मां की दखलंदाजी बढ़ने लग जाती है जो पति और पत्नी के रिश्ते में दरार डालने का काम करने लगती है। क्योंकि बेटी ससुराल में हो रहे हर काम की जानकारी अपनी मां को देती है, जिस पर वो उसको गलत बातें सिखाने लग जाती हैं। जैसे- 'अगर ससुराल में तुमको किसी ने कुछ कहा है तो तुम भी उसको वैसा ही जवाब दो' । इस तरह से लड़ाई बढ़ने लगती है और यहां तक की तलाक की भी नौबत आ जाती है। लेकिन इसमें पति का भी अहम रोल होता है कि पत्नी अपने ससुराल की बातें अपने मायके बता रही है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि पति का पत्नी का साथ ना देना, उसका सम्मान ना करना, उसको सबसे सामने डांटना, जिसकी वजह से भी लड़की ससुराल में अकेली पड़ जाती है और अपने दुख दर्द मां को बताती है, क्योंकि पति उसका साथ नहीं दे रहा है। ऐसे में अगर अपनी शादी को बनाए रखना है तो यहां पर कुछ सलाह दी जा रही है, जिससे आप पत्नी के मां के दखल को परिवार से दूर रख सकते हैं-

Relationship Tips : रिश्ते में सामंजस्य लाना
अगर आप ये चाहते हैं कि आपकी पत्नी अपने मायके में ससुराल की बातें ना बताए तो इसके लिए सबसे अहम है आप दोनों के रिश्ते में मजबूती होना। अगर पति और पत्नी का रिश्ता कमजोर है तो पत्नी ऐसा जरूर करेगी क्योंकि जब आप उसकी परेशानी और समस्याओं का निवारण नहीं कर रहे हैं तो वो कही ना कहीं तो अपने दुख को शेयर करेगी और उसे अपनी मां से बेस्ट कोई नहीं लगता। इसलिए जब आप उसकी परेशानियों का सुनना और उसके दिल का हाल जानना शुरू कर देंगे तो वो खुद ब खुद ऐसा करना कम देगी, क्योंकि उसे आप का साथ मिल गया है।

Relationship Tips: एक पक्ष की बातें सुनकर फैसला नहीं लेना है
आपकी मां और पत्नी में अगर किसी बात पर बहस हुई है, और मां ने आपकी पत्नी के बारें में बुराईयां की है तो सिर्फ उऩका पक्ष लेकर ही पत्नी के ऊपर तलवार खींचना सही नहीं है। जब तक आप अपनी पत्नी का पक्ष नहीं सुनेंगे तब तक अगर आप ने कोई फैसला लिया तो ये न्याय नहीं होगा। अगर आप ऐसा करते आ रहे हैं तो पत्नी ये सारी बातें जरूर अपने माइके में बताएगी कि उसके साथ आप जुल्म कर कर रहे हैं। ऐसे में शादी टूटने की कगार पर भी आ जाती है। इसलिए पहले दोनों पक्षों की बात को सुनें, उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे। अगर आप ऐसा करने लग जाएंगे तो पत्नी अपने माइके में इस तरह की बातें शेयर करना बंद कर देगी।

Relationship Tips: पत्नी को प्यार और सहारा देना
पत्नी क्या चाहती है ? यही ना कि आप उसका साथ दें, सहारा बनें, प्यार करें। अगर आप अपनी पत्नी के साथ ऐसा नहीं करते हैं तो आप उसके साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। आपकी पत्नी जरूर अपनी तकलीफें अपने घर में बताएगी और उसकी मां फिर उसे उल्टी बातें समझाएंगी, जिस पर आपकी पत्नी अमल भी करेगी। इस तरह से आप दोनो के रिश्ते की डोर कमजोर होती जाती है और शादी टूट जाती है। जब आप अपनी पत्नी को प्यार, सम्मान देगें तो वो क्यों आपकी और ससुराल की बुराई अपनी मां से करेगी।

Relationship Tips: पत्नी का सम्मान और उसकी भावनाओं की कद्र करें
जब आप अपनी पत्नी और अपनी मां के साथ सामंज्य बनाकर रखेंगे, पत्नी को परिवार के सामने नीचा नहीं दिखाएंगे। यदि आप अपनी पत्नी को पूरे परिवार के सामने नहीं डांटेगें, उसका सम्मान करेंगे, उसकी समस्याओं को सुनेंगे, उसकी भावनाओं को जानेंगे तो वो क्यों अपनी मां को फोन करेगी। इस तरह से पत्नी की मां का दखल बंद हो जाएगा और आपके रिश्ते में मजबूती भी आएगी। इसलिए पत्नी के साथ ही ये आपका फर्ज है कि आप अपनी मां और परिवार को भी उसी तरह से समझाएं जिस तरह से आप अपनी पत्नी को समझाते हैं। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
