Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Relationship Tips : शादी के रिश्ते के लिए लड़की से पूछें ये जरूरी सवाल, ताकि फ्यूचर हो खुशहाल
शादी करना लाइफ का सबसे बड़ा फैसला होता है। क्योंकि शादी के साथ दो लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। अगर शादी अरेंज मैरेज है तो ये और ज्यादा अहम हो जाता है। क्योंकि इसमें ना तो लड़की लड़के के बारें जानती है और ना ही लड़का लड़की की पसंद नापसंद, उसकी लाइफ के बारें में जानता है। इसलिए अरेंज मैरिज में शादी का फैसला टफ हो जाता है। इसमें एक अहम बात ये भी जुड़ जाती है कि यहां पर एक दूसरे का परिवार पहले होता है। उनका फैसला माना जाता है। लड़का और लड़की क्या चाहते हैं, ये बात बाद में होती है। पहले परिवार, खानदान, हैसियत देखी जाती है। लेकिन जब लड़का लड़की के घर जाता है और उसे लड़की से बात करने का मौका दिया जाता है, तब उसे लड़की से कुछ खास सवाल जरूर पूछने चाहिए, क्योंकि जिंदगी आगे उनको ही साथ निभानी है। परिवार और रिश्तेदार तो किनारे हो जाएंगे और समस्याएं आपकी लाइफ में कुंडली मार कर बैठ जाएंगी। यहां हम आपको कुछ सवाल बता रहे हैं, जिसे आप लड़की से पूछ सकते हैं। ये सवाल आपके लिए और आपकी आगे बनने वाली जीवन संगनी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि हर लड़की की अपनी पसंद नापसंद, लाइफ स्टाइल, सोचने का तरीका अलग होता है। अगर आप दोनों के विचार नहीं मिलते तो आगे परेशानी हो सकती है। आइये जानते हैं, सवालों के बारें में-

Relationship Tips : शादी की बात करने पर लड़की से क्या पूछना चाहिए?
आपको अपने लाइफ पार्टनर को लेकर क्या सोंच है?
हर लड़की की अपनी पसंद नापसंद होती है। हर लड़की की अपने लाइफ पार्टर को लेकर अलग-अलग सोंच होती है। और ये जरूरी नहीं कि आप उसकी सोंच में फिट बैठें। इसलिए लड़की से ये सवाल पूछना सबसे अहम हो जाता है। कुछ लड़कियों को डार्क हैंडसम बिल्कुल हीरो टाइप के लड़के पसंद होते हैं तो कुछ को सेंसिबल, मैच्योर, केयरिंग लड़के अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चाहिए होते हैं। तो कुछ को पढ़े लिखे और फाइनेंशियली मजबूत लड़के अच्छे लगते हैं। अगर आपको लड़की की पसंद नापसंद के बारें में पता चल जाए तो ये आपके लिए बेहतर है, फिर आप ये विचार कर सकते हैं कि आप उनके लाइफ पार्टनर बन सकते हैं या नहीं।

Relationship Tips : एजुकेशन और जॉब को लेकर जरूरी सवाल पूछे
आप लड़की से उसकी स्टडीज के बारें में बात करें। क्या उसका आगे पढ़ाई का इरादा है तो उसके बारें में भी बात करें। यदि वो जॉब करती है तो इस बारें में भी उससे बात करें। अगर आप दूसरे शहर में स्टेट या फिर दूसरे देश में रहते हैं तो तब वो अपनी जॉब को लेकर क्या प्लानिंग करेगी। ये सवाल पूछना लड़की से काफी जरूरी है। कई बार लड़की को शादी के बाद जॉब छोड़नी पड़ जाती है। काफी लड़कियां अपनी जॉब को लेकर काफी कॉन्शस होती हैं, जॉब उनके लिए अहम होती है, इसलिए आप लड़की से इस बारें में विस्तार से बात कर लें।

Relationship Tips : पसंद-नापसंद जानें
जब आप अपनी फ्यूचर लाइफ पार्टनर से बात कर रहे हो तो ये साव जरूर पूछें। आप बात करते हुए उसकी पसंद और नापसंद के बारे में जानें। उनको खाने में क्या पसंद है, क्या घूमना अच्छा लगता है, मूवी देखना पसंद है, शॉपिंग करना उनको कैसे लगता है, फैशन को लेकर भी आप उनसे पूछे, खाना पकाना उनको आता है या नहीं। ये सारे सावल पूछने से आपको अपनी पसंद और लड़की की पसंद का अंदाजा हो जाएगा और आप सही फैसला ले सकते हैं।

Relationship Tips :लड़की की बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दें-
ये काफी जरूरी है कि जब आप रिश्ते के लिए लड़की देखने गये हों तो लड़की से बातचीत के दौरान उसकी बॉडी लैंग्वेज पर जरूर ध्यान दें। कही लड़की नर्वस तो नहीं, उसकी आंखो और हाथों के हाव-भाव से ये जानें की कहीं लड़की से जबरदस्ती शादी के लिए तो नहीं कहा जा रहा है। या फिर लड़की शादी के लिए अभी तैयार ना हो। हो सकता है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड हो और वो उसी से शादी करना चाहती हो, घर वालों के दबाव में आकर कहीं वो रिश्ते के लिए तैयार तो नहीं हुई। ये सारी बातें आफ उसके बॉडी लैंग्वेज से जान सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications