Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Toxic Marriage: ये निशानियां बताती हैं, आपकी शादी अब हो चुकी है टॉक्सिक

टॉक्सिक शब्द का मतलब तो आपको पता ही होगा। टॉक्सिक शब्द अगर आपके लिरेशनशिप में आ जाती है तो ये आपकी पूरी लाइफ को जहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। रिलेशनशिप कोई भी अगर उसमें जहर भरने लगता है तो वो बस कुछ वक्त का ही मेहमान होता है। चाहे वो माता-पिता और बच्चे का, या फिर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड और शादी में। शादी टाॅक्सिक होना काफी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि सिर्फ दो लोग प्रभावित नहीं होते हैं, उन दो लोगों से जुड़े लोग भी इसे प्रभावित होने लग जाते हैं, जिसकी असर बहुत ही बुरा होता है। टॉक्सिक शादी से आपका कॉन्फिडेंस, दिमागी सुकून, आपका स्वास्थ्य सबकुछ छिन जाता है। शादी में टॉक्सिक के आने का मतलब है कि लोग सुसाइड तक कर लेते हैं या फिर उनके मन में इस तरह के विचार आने लग जाते हैं।

Toxic Marriage: टॉक्सिक शादी की ये हैं निशानियां
अगर आप के साथ भी कुछ इसी तरह से हो रहा है तो यहां बताए गये संकेतों के जरीये आप समझ सकती हैं कि आपकी शादी भी टॉक्सिक हो चुकी है। अब उसके साथ ही रहना है या फिर इससे बाहर निकलना है, फैसला आपका ही होगा।

Toxic Marriage: आपको कंट्रोल करता है
अगर आप कहीं बाहर हैं और आपका लाइफ पार्टनर बार-बार आपको कॉल करता है, मैजेस करके पूछता है कि आप कहां हैं, किसके साथ हैं, घर जल्दी आने को लेकर आप पर गुस्सा करता है तो वो आपको कंट्रोल करना चाहता है। इसकी वजह से महिलाओं में गुस्सा भरने लगता है, वो सोंचती है कि पति के बिना वो कहीं आ जा नहीं सकती हैं। उनकी कोई सोशल लाइफ नहीं है, क्योंकि पति आपसे आपकी हर अपडेट चाहता है।

Toxic Marriage: शादी तोड़ने की देता है धमकी
आपका पार्टनर बार बार आपको शादी तोड़ने या फिर आपके मायके छोड़ कर आने की धमकी देता है। मायके वालों से आपकी छोटी-छोटी बातों को लेकर शिकायत करता है। खुद को चोट पहुंचाने की धमकी आपको देता रहता है। तो ऐसा रिश्ता टाॅक्सिक है।

Toxic Marriage: आपका फोन चेक करता है
आपका पति आपकी गैर हाजिरी में आपका फोन चेक करता है। वो ये चेक करने की कोशिश करती है कि आप किससे बात करती है, आपकी एक्टिविटी क्या है। वो आप पर शक करता है। तो ये क्लियर संकेत है कि आपकी शादी में आने वाले वक्त में परेशानियां ही आने वाली हैं।

Toxic Marriage: हर चीज के लिए आपको दोषी ठहराता है
छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े, ब्लेम गेम आप के साथ खेलता है। हर चीज के लिए आपको दोषी ठहराता है। तो ये इस बात का साफ संकेत है कि दोनों के बीच आपसी समझ और प्यार खत्म हो गया है।

Toxic Marriage: आप अपना ख्याल रखना भूलने लग जाती हैं
टाॅक्सिक रिलेशनशिप में, आप अपना ख्याल रखना भूलने लग जाती हैं। आपको अपनी कोई परवाह नहीं होती है। जो चीजें आपको पहले पसंद नहीं वो अब अच्छी नहीं लगती हैं। क्योंकि आपके अंदर जीने की इच्छा धीरे-धीरे खत्म हो रही है।



Click it and Unblock the Notifications
