Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Relationship Tips: शादी के बाद भी हैं आ रही है पुराने प्यार की याद तो ये टिप्स आ सकते हैं काम

जब दो लोगों के बीच प्यार भरा रिश्ता टूट जाता है तो सिर्फ यादें ही रह जाती हैं। वहीं जब आपकी शादी किसी दूसरे शख्स के साथ हो जाती है तो उस वक्त भले ही आप बाहर से दिखाएं कि आप खुश हैं, लेकिन कही ना कहीं आपके दिल में अपने पुराने प्रेमी को लेकर यादें उमड़ रही होती हैं। ऐसे हजारों लोग हैं जो शादी के बाद भी अपनी पुराने प्यार को याद करते हैं और दुखी हो जाते हैं। इसके साथ वो अपनी दोस्तों को भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिताए पलों को याद करते बातें शेयर करती है। लेकिन इस तरह से अपने पुराने प्रेमी के बारें में बातें शेयर करना आपकी न्यू लाइफ और आपके लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तें के लिए सही नहीं हैं। अगर आप भी अपने पुराने प्यार को नहीं भुला पा रहे तो यहां पर हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिसे आप यूज करके आसानी से अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को भुला सकती हैं और अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे से नये रिश्ते की शुरूआत कर सकती हैं-

Relationship Tips: अपने पति के साथ वक्त बिताएं
अपने पुराने प्यार को भुलाने के लिए सबसे अहम है कि आप अपने पति के साथ वक्त बिताएं। जब तक आप उनके साथ वक्त बिताना, बातें करना नहीं शुरू करेंगी आप पुराने प्यार को नहीं भुला सकेंगी। इसलिए आप अपने पति के बारें में जानने की कोशिश करें, उऩकी अच्छाई को देखें, प्यार को देखें, उनकी पसंद के काम करें, जिससे वो आप की तरफ और अधिक अट्रैक्ट हो और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन जाए।

Relationship Tips: अपनी शादी को स्वीकार करें
जो चला उसके बारें में भूलना ही बेहतर हैं। बेहतर इसलिए क्योंकि आप अब किसी और की लाइफ का हिस्सा बन चुकी हैं। आप किसी के परिवार का हिस्सा और बहु बन गई हैं। आपको इस बात को एक्सेप्ट करना होगा कि अब आपकी पति ही आपके लिए सब कुछ हैं उसी में ही अपने प्यार की तलाश करें। वहीं एक बात और उसे आपके पास्ट के बारें में नहीं पता है वो आपको सच्चे मन से प्यार करता है तो ये आपका भी फर्ज है कि आप उसको पूरी अहमियत दें, उसका सम्मान करें, उसको प्यार दें।

Relationship Tips: उन स्थानों पर ना जाएं जहां एक्स के साथ जाती थीं
आप उन प्लेसेस पर जाना अवॉइड करें जहां पर आप और आपका ब्वॉयफ्रेंड जाते थे। अपने पति के साथ नई जगह जाने की कोशिश करें। क्योंकि जब आप उन स्थान पर जाएंगे तो आपको पुरानी यादें जरूर आएंगी।

Relationship Tips: एक्स पार्टनर का नंबर मोबाइल से डिलीट करें
अगर आप शादी के बाद भी अपने ब्वॉयफ्रेंड को याद करके उसका नंबर सेफ किया हुआ है तो ये गलत हैं। आप उसका नंबर डिलीट कर दें। इसके साथ ही वो आपके साथ जिस जिस सोशल मीडिया प्रोफाइल में जुड़ा है वहां से भी उसे रिमूव कर दें। ये आपके लिए और आप की नई लाइफ को अच्छे से चलाने के लिए बहुत जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
