Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Shikhar Dhawan: शिखर धवन ने स्वीकारी अपनी गलती, बताया, क्यों टूटी उनकी शादी, दिए ये रिलेशनशिप टिप्स
शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन क्रिकेटर हैं। वर्ल्ड के टॉप क्रिकेटर्स में भी शुमार हैं। लेकिन शिखर धवन ने जिस तरह से प्रोफेशनल लाइफ में अपना मुकाम हासिल किया वैसा वो अपनी निजी जिंदगी में नहीं कर पाएं। उनकी शादीशुदा जिंदगी टूट चुकी है। शिखर धवन साल 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं ठहर सका और तलाक हो गया है। दोनों ने साल 2021 में ही अलग होने का फैसला कर लिया था, लेकिन अभी सेलटमेंट पर बात को लेकर मामला चल रहा है।

शिखर धवन ने अपनी शादी को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले शिखर धवन ने अपनी शादी को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। साल 2021 में अलग होने के फैसले के बाद से अब शिखर धवन ने अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने 'स्पोर्टस तक' को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारें में बातें शेयर की है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया की उऩकी शादी को टूटने में कोई जिम्मेदार नहीं बल्कि वो खुद हैं। शिखर ने इस बारें में बताया कि उन्होंने रिश्ते के उलझाव में रेड फ्लैग पर ध्यान नहीं दिया जो रह रहकर उनके सामने आ रहे थे।
शिखर धवन ने इसकी वजह भी बताई कि वो क्यों रेड फ्लैग पर ध्यान नहीं दे सके क्योंकि वो कभी किसी रिरेशनशिप में रहे नहीं, इसलिए उऩको इन सारी बातों का अंदाजा ही नहीं था। इस बारें में वो अंजान थे कि रिश्ते को हैंडिल कैसे करना है।
शिखर धवन ने अपनी शादी और रिलेशनशिप को एक उदाहरण के तौर पर रखकर आज के युवाओं को इस संबंध में टिप्स भी दिये हैं। आइये जानते हैं शिखर धवन के टिप्स-

-रिलेशनशिप में अगर आपको रिश्ते से जुड़े रेड फ्लैग नजर आएं तो उन पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ लाइफ बिताने के बारें में सोचना चाहिए, ये संकेत आपको आने वाली परेशानियों को लेकर आगाह करते हैं।
-पार्टनर अगर टॉक्सिक पर्सनालिटी का लेकिन आपको इस बात की समझ नहीं होती है, आप रिश्ते को सही करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब पार्टनर के द्वारा शक करना, लड़ाई-झगड़े करना, ब्लैम गेम खेलना शुरू हो जाता है तो इसको गंभीरता से लें, इसे पार्टनर की आदत हैं, ऐसा ना विचार करें।
-शिखर धवन ने अपनी शादी को लेकर कहा कि शादी का फैसला कभी इमोशनली होकर नहीं करना चाहिए। काफी सोंच विचार कर कदम बढ़ाना चाहिए।

-शिखर धवन के अनुसार, रिलेशनशिप एक मैच की तरह होता है, जिस तरह से हर खिलाड़ी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है, उसी तरह से लाइफ में भी परफेक्ट होना और अच्छा लाइफ पार्टनर खोजना मुश्किल हो जाता है। परफेक्ट लाइफ पार्टनर के लिए कई रिलेशनशिप में आना कोई बुरी बात नहीं है, इससे आपको शादी को हैंडल करने में आसानी होती है।



Click it and Unblock the Notifications