Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Relationship Tips: इन इशारों से समझें कि अच्छी नहीं जा रही है आपकी फिजिकल इंटीमेसी


Relationship Tips: पार्टनर का सेक्स के बारें में बात ना करना
इसका पहला और अहम कारण है पार्टनर का सेक्स के बारें में बात ना करना, लेकिन ये सबसे अहम चीज हैं। इसे करना भी है लेकिन एक टाबू भी बनाकर रखना है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। भारत में आज भी ज्यादातर महिलाओं को ऑर्गेज्म, सेक्शुअल प्लेजर, के बारें में ज्यादा पता नहीं है। वो ये समझ ही नहीं पाती है कि अच्छा और बुरा सेक्स क्या होता है।

Relationship Tips: सेक्स आपको एक बोझ लगने लग जाए
जब सेक्स आपको एक बोझ की तरह लगने लग जाए, आपको ऐसा लगे कि इसे आप बस ढो रहे हैं। तो वो अच्छा सेक्स नहीं माना जाएगा। इसके लिए दोनों पार्टनर का एक साथ बॉन्डिंग काफी अहम है। जब तक आप खुद को इस चीज में मेंटली इन्वॉल्व नहीं करते तब तक ये आपको बोर लगेगा। अगर आप सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पा रही तों समझे कि बैड सेक्स हो रहा है।

Relationship Tips: नींद की हालत में जबरदस्ती करना
कई बार खासकर महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि नींद की हालत में भी उनके पार्टनर उनके साथ सेक्स करने को उतारू रहते हैं, जिसकी वजह से वो अपना बेस्ट नहीं कर पाती है, खुद भी झुंझलाती हैं और पार्टनर का मुंह अलग बन जाता है। अगर पार्टनर को नींद आ रही है तो उसके साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। इससे ना तो वो खुश होंगे ना आप। इन्हीं कारणों से सेक्स में फिर बोरियत आने लग जाती है। जो खराब सेक्स की निशानी है।

Relationship Tips: पार्टनर जरूरत से ज्यादा वाइल्ड हो
जब आपका पार्टनर आपके साथ बेहद वाइल्ड हो जाए, जिससे आप थोड़ा डरने में भी लग जाएं, तो इसे भी अच्छा सेक्स नहीं माना जाता।

Relationship Tips: पार्टनर स्वार्थी हो
पार्टनर का स्वार्थी होना भी इसकी निशानी है। अगर पार्टनर सिर्फ अपने बारें में सोंचता है, उसे सिर्फ अपनी पंसद के अनुसार ही सेक्स पोजिशन पसंद है, उसे आपकी पसंद नापसंद से कोई मतलब नहीं है। इसके साथ ही आप सैटिस्फाई हो ना हो उसका ऑर्गेज्म हो जाए, उसे सिर्फ इससे मतलब होता है तो ये बहुत ही खराब सेक्स लाइफ हैं।



Click it and Unblock the Notifications
