Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
जापान में तेजी से बढ़ रहा Weekend Marriage का Trend, शादीशुदा होने के बाद भी रहती है सिंगल वाली फीलिंग

वक्त बदलने के साथ धीरे-धीरे हर जगह के रीति रिवाजों में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण है लोगों की बदलती सोच। टेक्नोलॉजी के साथ-साथ लोग अपने आपको भी अपडेट करना पसंद कर रहे हैं। शादी विवाह जैसे पुराने रीति-रिवाजों को छोड़ अपनी सहुलियत के हिसाब से नए रिचुअल्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है जापान। जी हां जो जापान अपने लाइफस्टाइल और टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है वहा अब शादी का नया चलन शुरू हुआ है, जिसे वीकेंड मैरिज ( Weekend Marriage ) के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं क्या है ये वीकेंड मैरिज का ट्रेंड और लोगों को क्यों पसंद आ रहा है ये चलन।
क्या है वीकेंड मैरिज?
वीकेंड मैरिज को सेपरेशन मैरिज के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें एक कपल शादीशुदा होने के बावजूद भी सिंगल की तरह रहते हैं। वीकेंड मैरिज में आप दोनों एक ही छत के नीचे रहते हैं, या फिर अलग-अलग भी रहते हैं, लेकिन आप एक दूसरे के लिए सिर्फ वीकेंड पर ही समय निकाल पाते हैं। लोगों के मुताबिक इस मैरिज ट्रेंड में लोगों को शादी करने के बाद भी सिंगल रहने की पूरी फीलिंग मिलती है। इस तरह की मैरिज में कपल को आजादी का एहसास होता है। वीकेंड मैरिज में कपल एक दूसरे की मर्जी और आराम के मुताबिक ही एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं।
एक दूसरे की फीलिंग का करते हैं सम्मान
वीकेंड मैरिज पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को पसंद आ रहा है। क्योंकि शादी के बाद बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण वो खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिसके बाद वीकेंड मैरिज में महिलाएं अपने करियर पर बिना किसी जिम्मेदारी के फोकस कर पाती हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि इस शादी में कपल एक दूसरे की फीलिंग्स की कदर नहीं करते हैं। वीकेंड मैरिज में कपल का एक दूसरे के साथ इमोशनली अटेचमेंट होता है। पति-पत्नी अपने भविष्य, फाइनेंशियल, हर तरह की योजना साथ बैठकर बनाते हैं। एक दूसरे का सम्मान करते हैं।
वीकेंड मैरिज के फायदे
वीकेंड मैरिज का एक बड़ा फायदा है कि आप आपके पर्टनर की लाइफ कैसे जा रही है, या उनकी केयर कैसे करनी है, उन्हें खुश कैसे रखना है, इन सब बातों की चिंता किए बिना अपना समय अकेले बीता सकते हैं।
करियर बनाने और आगे निकलने की रेस में लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना पसंद करते हैं। ऐसे में वीकेंड मैरिज में आपको अपने पार्टनर को ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं होती है। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।
वीकेंड मैरिज के नुकसान
वीकेंड मैरिज में जहां कपल को कुछ फायदे मिल रहे है, वहीं इस तरह की शादी के कुछ नुकसान भी हैं। महिलाओं को अपने बच्चे की पेरेंटिंग में पति का साथ नहीं मिल पाता है। उन्हें अकेले ही उनकी परवरिश करनी पड़ती है। उन्हें घर का सारा काम भी अकेले ही करना पड़ता है। इस तरह की शादी में पुरुष के साथ महिलाओं का भी आर्थिक तौर पर मजबूत रहना बहुत जरूरी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
