Latest Updates
-
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
Swara married Fahad: इन दिग्गज राजनेताओं ने भी धर्म की दीवारों को तोड़ की अपने प्यार से शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पॉलिटिशियन फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी की चर्चा काफी जोर शोर से हो रही है। फहद और स्वरा से पहले भी कई भारतीय राजनेता हैं जिन्होंने समाज और धर्म की परवाह किये बगैर अपने मन की सुनी और अपनी मोहब्बत से शादी की। फहद से पहले लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने क्रिश्चियन लड़की के साथ शादी की है। राजनीति में ऐसे कई दिग्गज नेता शामिल हैं जिन्होंने सिर्फ अपने मन की सुनी और अपने प्यार का धर्म नहीं देखा और उससे शादी की। आइये जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से बड़े राजनीतिज्ञ शामिल है जिन्होंने दूसरे धर्म की लड़के या लड़की से शादी की है-

Inter Religion Marriages: तेजस्वी यादव और राजश्री यादव
दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने क्रिश्चियन रशेल से शादी की है। दोनों की शादी सीक्रेट तरीके से दिल्ली में हुई, शादी के बाद लोगों को पता चला कि तेजस्वी ने शादी कर ली है। रशेल का नाम शादी के बाद राजश्री यादव हो गया है। दोनों की शादी 9 दिसंबर 2021 पिता लालू यादव समेत पूरे परिवार के सामने हुई थी।

Inter Religion Marriages: स्मृति ईरानी और ज़ुबिन ईरानी
बीजेपी नेता और सेंट्रल मिनिस्टर स्मृति ईरानी की शादी ज़ुबिन ईरानी से हुई है। दोनों ने ही लव मैरिज की है। अपनी शादी से पहले स्मृति ईरानी का नाम स्मृति मल्होत्रा था। स्मृति राजनीति में आने से पहले फेमस एक्ट्रेस थीं। खबरों के मुताबिक,ज़ुबिन ईरानी ने स्मृति से दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना ईरानी है, जिन्होंने स्मृति को अपने घर पर किराए पर रखा था। स्मृति मल्होत्रा ने 2001 में जुबीन ईरानी से शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।

Inter Religion Marriages: सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी से शादी की है। सचिन की पत्नी सारा अब्दुल्ला डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं। सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की शादी काफी मुश्किलों से हुई थी। सारा के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं था। लेकिन सचिन का परिवार इस रिश्ते से खुश था। 15 जनवरी 2004 को दिल्ली में कांग्रेस सांसद रमा पायलट के बंगले पर दोनों की शादी हुई। सचिन और सारा की मुलाकात लंदन में एक फैमली गैदरिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

Inter Religion Marriages: मुख्तार अब्बास नकवी और सीमा नकवी
बीजेपी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सीमा नकवी से लव मैरिज की है। सीमा और मुख्तार दोनों यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मिले थे। मुख्तार अब्बास नकवी और सीमा में दोस्ती हो गई थी जो प्यार में बदल गई। परिवार की सहमति के बाद 3 जून 1983 में दोनों की शादी हो गई। पहले कोर्ट में शादी हुई, फिर निकाह और फिर सात फेरे लिए दोनों ने।

Inter Religion Marriages: उमर अब्दुल्लाह और पायल नाथ
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और पायल नाथ ने लव मैरिज की। दोनों की लव स्टोरी दिल्ली के ओबेराय होटल से शुरु होती है। पायल के पिता मेजर जनरल रामनाथ सेना से रिटायर्ड हैं। वहीं उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बेटे हैं। उमर और पायल ने 1994 में शादी की थी। शादी के 17 साल के बाद दोनों का तलाक हो चुका है।

Inter Religion Marriages: शाहनवाज हुसैन और रेनू
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की शादी रेनू से हुई है। दोनों को ही अपने प्यार को बहुत मुश्किल से पाया है। शाहनवाज ने रेनू का 9 साल तक इंतजार किया। फिर साल 1994 में दोनों ने शादी की। दोनों के 2 बेटे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











