Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी पत्नी को कह कर देखें ये बातें, दिल में आपके लिए उमड़ पड़ेगा ढेर सारा प्यार
समाज में शादी के रिश्ते को बहुत पवित्र और सम्मानित माना जाता है। इसमें दो अलग परिवार एक बनते हैं। शादी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। पति पत्नी के रिश्ते की मजबूती के लिए दोनों को अपनी तरफ से प्रयास करने की जरूरत होती है। अगर छोटी छोटी बातों को दिल से लगा लिया जाए तो साथ रह पाना भी मुश्किल नजर आएगा। यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स मिल सकते हैं जो आपकी पत्नी को आपके और करीब ले आएगी। अपनी पत्नी से आप ये बातें कह कर देखिए, आपके प्रति उनका प्रेम और स्नेह कई गुना बढ़ जाएगा।

मैं हूं ना, तुम टेंशन मत लो
ज्यादातर मर्दों की ये आदत होती है कि पत्नी से कोई गलती हो जाने पर वो तुरंत आगबबूला हो जाते हैं। आप इस स्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और उन्हें कहें कि कोई बात नहीं, ऐसी गलती हो जाती है। तुम परेशान मत हो। मैं हूं ना, सब ठीक कर दूंगा। आपका ऐसा जवाब सुनकर आपकी पत्नी के दिल में आपका सम्मान बढ़ना निश्चित है।

आज तुम्हारा दिन कैसा रहा
आपकी पत्नी वर्किंग हो या फिर हाउस वाइफ, ये जरूरी नहीं है कि आपके दिनभर का हाल जानने की जिम्मेदारी सिर्फ उनकी है। किसी दिन आप भी उनके दिनभर की गतिविधियों के बारे में पूछें। उनकी बताई बातों को सुनें। अगर काम को लेकर आपकी पत्नी किसी तनाव में है तो उनकी समस्या पर गौर करें और संभव हो तो उसे सुलझाने का प्रयास भी करें।

फोन या मैसेज करना
आपकी पार्टनर जब भी बाहर जाए तब उन्हें आप बस ये बोल दें कि पहुंचकर कॉल या मैसेज करना। आपकी बस ये एक लाइन उन्हें महसूस करा देगी कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। उन्हें दिल से बहुत खुशी होगी और वो बहुत हल्का फील करेंगी। उन्हें ये याद रहेगा कि कुछ भी होने पर आप उनके लिए मौजूद रहेंगे।

ये मैं कर देता हूं
विवाहित महिलाओं के ऊपर जिम्मेदारियां कम नहीं होती हैं। उन्हें घर के कामों के साथ बाहर भी संतुलन बनाकर चलना होता है। अगर आप देख रहे हैं कि आपकी पत्नी कई सारे कामों में उलझी हुई है तो आप उनकी मदद के लिए कह दें कि ये काम में कर देता हूं। इतना सुनकर ही वो समझ जाएंगी कि आपको उनका ख्याल है और उनकी मदद करना चाहते हैं। मिलकर काम करने से रिश्ते में भी निकटता आती है।

तुम्हारे साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है
रोजाना ऑफिस और अन्य कामों की वजह से आप एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं तो ऐसे में वीकेंड पर आप अपनी पत्नी के साथ रहें। उन्हें कहें कि आपको उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। ये सुनने के बाद उन्हें बहुत खास महसूस होगा। वो इस बात को समझेंगी कि आप साथ रहना चाहते हैं लेकिन वक्त ना मिलने के कारण आप समय नहीं दे पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
