Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में बढ़ते टकराव को दूर करने के लिए करके देखें ये पांच काम
अधिकतर लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी में अपनी ओर से बहुत कम मेहनत करते हैं और उसको ख़ास बनाने के लिए प्रयास करना बंद कर देते हैं। लेकिन शादी के कुछ वर्ष गुज़रने के बाद यदि रिश्ते में पर्याप्त समय निवेश नहीं किया जाएं तो गलतफहमियां, नाराज़गी, साथ समय ना बिताना आदि समस्याएं बहुत बड़ी बन जाती हैं और रिश्ते के अंत तक बात पहुँच जाती है। ऐसे में आप और आपके पार्टनर कुछ ऐसी चीज़ें कर सकते हैं जो आपके रिश्ते को इन समस्याओं से बचा सकती हैं-

अपने पार्टनर की खुशियों का रखें ख्याल
हर परिस्थिति में अपने पार्टनर की खुशियों और उसकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखें। ऐसा करने से उनको रिश्ते में अपनी अहमियत का अहसास होगा और ये आप दोनों के बीच विश्वास, प्रेम और एक दूसरे के प्रति देखभाल के भाव को बढ़ाएगा।

हेल्थी रिलेशनशिप वालों से ही रखें दोस्ती
जब हम खुद को नकारात्मक लोगों या संबंधों के दायरे में रखते हैं तब उसका प्रभाव हमारे आपसे रिश्तों में भी पड़ने लगता है। इसलिए हमेशा ऐसे कपल्स या विवाहित जोड़ों के संपर्क में या दोस्ती में रहें जिनके खुद के आपसी रिश्ते बहुत अच्छे और मधुर हों। यह आप दोनों को अपनी समस्याओं को कम करने के लिए प्रेरणा और समाधान देता है।

नई शुरुआत को दें एक मौका
कई बार रिश्ते में एक प्रकार का ठहराव आ जाता है और यह आपस की समस्याओं के हल ना हो पाने के कारण होता है। ऐसे में आप दोनों को अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत देनी चाहिए। फिर से आपस में फ़्लर्टिंग, लॉन्ग ड्राइव्स, डेट्स, किसी ट्रिप पर जाना, लम्बी लम्बी चैटस करना या एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट्स देना आदि इस नई शुरुआत का हिस्सा हो सकता है।

अपने नकारात्मक व्यवहार को पहचानें
रिश्ते में आ रही समस्याओं का कारण स्वयं की नकारात्मकता ही होती है। आपको और आपके पार्टनर को अपने व्यवहार की नकारात्मकता के पैटर्न को पहचानना चाहिए और उसे कम करने के प्रयास करने चाहिए। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।

किसी प्रोफेशनल की लें मदद
जब चीज़ें खुद के कंट्रोल से बाहर चली जाती है तब किसी प्रोफेशनल की मदद लेने में कोई बुराई नहीं। आज के आधुनिक जीवन में अपने रिश्ते को सुधारने के लिए मैरिज काउंसलर के पास जाना एक अच्छा विकल्प होता है। वे आप दोनों को बिना जज करें, दोनों की बातें सुनकर आपके आपसी सम्बन्ध को सुधारने के प्रयास करते हैं और रिश्ते को एक नई दिशा देते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
