Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
पति पर भरोसा करने में हो रही है मुश्किल तो रिश्ते को बचाने के लिए उठाएं ये कदम
किसी भी शादी की नींव भरोसे और विश्वास से ही मज़बूत होती है। यदि इसमें हल्की सी भी कमी आई तो एक दूसरे पर शक़ करना, एक दूसरी की बातों पर यकीन ना करना और आपस के रिश्ते बिगड़ना जैसे हालात सामने आ जाते हैं। इसलिए यह ज़रूरी है कि शादी को सफ़ल बनाये रखने के लिए भरोसे और विश्वास को अच्छा बनाए रखें। ऐसी स्थिति में जब आपके मन में अपने पार्टनर के लिए अविश्वास बढ़ने लगे तब आपको समझदारी से काम लेना चाहिए और आप यहां बताये तरीकों को अपना सकते हैं।

अपने पार्टनर को बोलें आपका विश्वास दोबारा जीतने का प्रयास करें
यदि एक बार आपके पार्टनर ने आपका भरोसा तोड़ा है तो आप आँख बंद करके उनपर दोबारा भरोसा नहीं कर सकते। किसी पर एक बार फिर से अपना भरोसा बनाने के लिए आपको समय लग सकता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से बात करके उन्हें यह बताना चाहिए कि इस समय वो भी अपनी ओर से मेहनत करें और आपका भरोसा जीतने का प्रयास करें।

शांत मन से करें अपने पार्टनर से बातचीत
यदि आपने अपने पार्टनर के किसी झूठ को पकड़ा है तो उसके बारे में अपने पार्टनर से पूछताच बेहद शांत दिलोदिमाग से ही करें। गुस्से या धोखा महसूस करने वाली बातचीत के दौरान आपसे ऐसी बाते भी हो सकती हैं जो आप दोनों के रिश्ते को और खराब कर देगा।

बातचीत है अहम रास्ता
शादी में आ रही दिक्कतों का सबसे सरल और कारगर उपाय बातचीत का तरीका अपनाना होता है। बातचीत करके आप हर तरह के शक़ और अविश्वास के कारणों को जान सकते हैं और सुलझा सकते हैं।

किसी बाहरी की लें मदद
यदि आपके और आपके पार्टनर के बीच बातचीत प्रभावी नहीं हो पा रही है और रिश्ते में अविश्वास बढ़ता जा रहा है तो यह समय है कि आप किसी तीसरे इंसान की सहायता लें। यह व्यक्ति आपका करीबी दोस्त या परिवार का हो सकता है, जिसपर आप दोनों को भरोसा हो और जो आप दोनों को ही जज ना करें। आप किसी प्रोफेशनल की भी सहायता ले सकते

माफ़ करने और फिर से भरोसा करने में होता है अंतर
अगर आपने अपने पार्टनर को उनकी गलती और झूठ के लिए माफ़ कर दिया है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप उनपर दोबारा से आँख मूँद कर विश्वास करने लग जाएं। आपको यह साफ़ कर देना चाहिए कि दोबारा से वही भरोसा कायम होने में वक्त लगेगा और दोनों एक दूसरे को ज़रूरी समय देने को तैयार रहें।



Click it and Unblock the Notifications
