Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Relationship tips: शादीशुदा जिंदगी को रखना है खुशहाल तो पति-पत्नी को अलग-अलग करने चाहिये ये काम

शादी के बाद अपने लाइफ पार्टनर की हर बात, हर काम पसंद होता है। उसकी हरकतें आपको क्यूट लगती हैं। उसकी कहीं बातें आपको रोमांटिक लगती हैं। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता है, पार्टनर की जो बातें और आप कामों पर आप फिदा रहते थे, वहीं अब बोर लगने लग जाते हैं। आपको सब पुराना सा लगने लग जाता है, बोरियत महसूस करने लग जाते हैं। जो वक्त आप दोनो साथ में बिताना पसंद था, अब उस वक्त में अलग अलग रहना पसंद करने लग जाते हैं। वक्त के साथ रिश्ते में ये बदलाव कॉमन हैं। लेकिन अगर आप ने इसे समझदारी के साथ और अपने लेवल पर मैनेज नहीं किया तो ये समस्या भी बन सकता है। ऐसा ज्यादा वक्त तक चलता रहा तो बहुत कुछ बिगड़ने के चासेंज हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपना मैरिड लाइफ को खुशनुमा और रोमांटिक बने रहने देना चाहते हैं तो तो यहां बताई गई छोटी-छोटी टिप्स पर अमल करके काम कर सकते हैं-

Relationship tips: खुद का रखे खयाल
अगर आप हेल्दी हैं तो अपने परिवार की जिम्मेदारी आप बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। इसलिए आपको अपना खुद से खयाल रखना होगा। आप अपने लिए वक्त निकाल कर वर्कआउट करें, योगा क्लासेज ज्वाइन करें। अगर आपका वजन ज्यादा हो गया है तो इस पर ध्यान देते हुए साथ ही अपने पार्टनर को भी खुश करने के लिए अपने वेट को कम करने के लिए सही खानपान और वर्कआउट शुरू कर दें। जब आप फिट रहेंगे तभी अपने लािफ पार्टनर की भी केयर बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

Relationship tips: दोस्तों के साथ और खुद के लिए टाइम निकालें
देखिये शादी के बाद आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ तो घूमते ही रहते हैं, लेकिन अपने दोस्तों के साथ और खुद के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वीक में एक दिन ऐसा रखें जब आप अपने लिए वक्त निकालें और अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताएं। लाइफ पार्टनर के साथ बातें आप दूसरी तरह से करते हैं, लेकिन जब आप दोस्तों के साथ होते हैं तो उसका मजा ही अलग होता है। इसलिए अपने पर्सनल स्पेस को एंजॉय करने के लिए अपने दोस्तों से मिलने जाएं, उनके साथ कहीं घूमने जाएं। ये आपके लाइफ पार्टनर के साथ भी रिश्ते की ताजगी के लिए जरूरी है।

Relationship tips: परिवार के साथ वक्त बिताएं
शादी के बाद अगर आप दोनो अलग रहते हैं तो कोशिश करें कि एक दिन अपने परिवार से जरूर मिले। आप इस तरह से भी कर सकते हैं एक दिन आप अपने पति की फैमली से मिलने जाएं और वक्त निकाल कर कभी पत्नी के परिवार से मिलें। इससे रिश्तों में गर्माहट बनी रहती है। आप दोनों अलग अलग भी अपनी फैमली से मिलने जाएं, उनके साथ वक्त बिताएं, वो बातें आप करें जो पति या पत्नी के सामने नहीं कर पाते हैं। इससे आपके पैरेंट्स भी आपको अधिक महत्व देंगे। इससे पैरेंट्स के साथ भी आपकी बॉन्डिंग अच्छी बनी रहती है।

Relationship tips: अपनी हॉबीज़ को फॉलो करें
आप अपने पार्टनर और घर की जिम्मेदारियों की वजह से अपनी पसंद अपनी हॉबीज के लिए वक्त नहीं निकाल पाती हैं, लेकिन अपने आप को और रिश्ते की मजबूती के लिए ये काम जरूर करें। जब आप अपने मन का काम नहीं करते तो वो गुस्से या फिर चिढ़चिढ़ाहट के रूप में बाहर आता है। ऐसे में अपने लिए वक्त निकाल हॉबी को फॉलो करें। डांस क्लास या कोई हॉबी क्लास ज्वाइन कर लें। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच बातचीत करने के लिए बहुत सारी बातें भी होंगी और एक इंट्रस्ट भी बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications