Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पार्टनर के साथ सुबह करें ये काम, दिनभर मूड रहेगा रोमांटिक
जब आप एक सुनहरी सुबह में अपने पार्टनर के साथ उठते हैं तो वो समय बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक हो जाता है। हालांकि कई लोगों को सुबह काम पर जाने की जल्दी होती है लेकिन फिर भी कपल्स के लिए सुबह सुबह का समय एकदम रोमांटिक और पैशन वाला होता है। चाहे मॉर्निंग में दी जाने वाली किस हो, एक दूसरे को हग करना हो या लव मेकिंग, इस वक्त किया प्यार आपके रिलेशनशिप को और गहरा बनाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे टिप्स जिन्हें रोज़ सुबह अपने पार्टनर के साथ फॉलो करके आप अपने बोंड को और भी मज़बूत बना सकते हैं।

सुबह की शुरुआत करें एक दूसरे को ग्रीट करके
हर कोई अपने दिन की शुरुआत अच्छी चाहता है। अपने पार्टनर को एक बढ़िया सी मुस्कान के साथ गुड मॉर्निंग बोलना आप दोनों की सुबह को खुशहाल बना देगा। किसी को गुड मॉर्निंग विश करना उनको सम्मान देने का भी संकेत होता है। दिन की शुरुआत इस गुड नोट से करना आपके रिश्ते को सुन्दर बनाएगा।

तारीफ़ करके मूड को करें हैप्पी
तारीफ मिलने से हमारी ख़ुशी और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होती है। ऐसे में यदि आप अपने पार्टनर की तारीफ़ सुबह सुबह करें तो उनके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी और दिन भर अपने काम के लिए उनमें आत्मविश्वास और जोश रहेगा। यह तारीफ उनके काम, उनकी मेहनत, उनके लुक्स या पर्सनालिटी किसी से भी संबंधित हो सकती है। तारीफ करके आपको उन्हें उनकी काबिलियत पर विश्वास बढ़ाना है और दिन की शुरुआत अच्छी तरह से करनी है।

कॉफ़ी हो सकती आपके प्यार को बढ़ाने वाली ड्रिंक
सुबह सुबह शायद ही किसी को पसंद होगा अपनी रजाई से निकलकर किचन में जाना। पर अगर आपका पार्टनर साथ हो तो ब्रेकफास्ट बनाना भी मज़ेदार हो सकता है। रोमांटिक मूड में आप अपने पार्टनर के साथ चाय/कॉफ़ी और नाश्ता बना सकते हैं। इससे आपके बीच प्यार भी बढ़ेगा और घर का एक काम भी हो जायेगा। इसके बाद साथ बैठकर ही कॉफ़ी पियें और नाश्ता करें। हो सकता है कि आपके पास इन सबके लिए पर्याप्त वक्त ना हो, पर अपने रिश्ते में इन बेहतरीन पलों को शामिल करने के लिए कभी-कभार सुबह थोड़ा जल्दी उठना एक उपाय हो सकता है।

मस्ती मज़ाक से करें दिन की शुरुआत
अगर सुबह सुबह आप खुलकर हंस लिए तो आपका दिन यकीनन ही बेहतरीन गुज़रेगा। अपने पार्टनर को जोक्स सुनाकर या उनके साथ मस्ती करके आप अपनी सुबह को खुशनुमा और ताज़गी भरी बना सकते हैं। ये आपको दिन भर के लिए सकारात्मक उर्जा देगा और एक स्माइल के साथ आप दोनों एक दूसरे को याद करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
